एक्सप्लोरर

MP: गलत ट्रेन में सवार होने से घबराई बुजुर्ग महिला प्लेटफार्म पर कूदी, घटना का Video आया सामने

Indian Railways: रतलाम में चलती ट्रेन से बुजुर्ग महिला ने प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दिया. गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार नहीं होने से महिला हादसे का शिकार होते-होते बच गई. एक जवान मदद के लिए दौड़ पड़ा

MP News: रतलाम रेलवे स्टेशन पर महिला चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में हादसे का शिकार होते-होते बच गई. 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गलत ट्रेन में सवार हो गई थी.गलत ट्रेन में सवार होने से घबराई महिला प्लेटफॉर्म पर कूदकर बेहोश हो गई. घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई.

पश्चिम रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने वीडियो जारी करते हुए शुक्रवार को जानकारी दी. रेलवे अधिकारी ने बताया कि सागर बाई को नागदा जाना था, लेकिन गलती से गुरुवार दोपहर रतलाम रेलवे स्टेशन पर एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस (22655) में सवार हो गई. उन्होंने बताया कि महिला को गलत ट्रेन में सवार होने की जानकारी होने पर आव देखा न ताव और चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर छलांग लगा दी.

गलत ट्रेन में चढ़ी महिला हादसे का शिकार होते-होते बची 

अधिकारी के मुताबिक, महिला प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद बेहोश हो गई. ट्रेन से गिरी बुजुर्ग महिला को देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर भीड़ लग गई. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का एक जवान और कुछ यात्री महिला को तुरंत उठाकर चिकित्सा कक्ष में ले गए. चिकित्सा कक्ष में महिला को प्राथमिक इलाज दिया गया. समय पर इलाज मिलने से बुजुर्ग महिला जल्द ही होश में आ गई. गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा नहीं थी.

प्लेटफॉर्म पर कूदकर गिरने के कारण पैर में आई चोट

प्लेटफॉर्म से खुली एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट अभी रफ्तार पकड़ रही थी. ट्रेन की स्पीड नहीं होने से महिला को मामूली चोट आई है. अधिकारी के अनुसार, चलती गाड़ी से प्लेटफॉर्म पर कूदकर गिरने के कारण बुजुर्ग महिला का पैर चोटिल हुआ है. महिला के ठीक होने से मौके पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली. 

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पुरातत्व विभाग के अफसरों पर भड़की उमा भारती, बोलीं - मैं क्या, कोई भक्त भी आवेदन नहीं देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget