एक्सप्लोरर

MP: एबीपी न्यूज़ की खबर का असर! शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, तबादलों के बाद खाली स्कूलों में जल्द हो शिक्षकों की नियुक्ति

MP News: मध्य प्रदेश तबादला नीति के तहत 49 हजार शिक्षकों ने अपनी मनचाही जगह जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे. वहीं इसी तबादला नीति के तहत करीब 26 हजार शिक्षकों को यहां से वहां किया गया था.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों से कई जिलों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है. विदिशा, राजगढ़ और गुना जिले में तो हालात यह हैं कि यहां के 115 स्कूल शिक्षक विहिन है. तबादलों से गड़बड़ाई इस व्यवस्था को एबीपी न्यूज ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद शिक्षा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पदों पर पदस्थ किया जाए.

दरअसल, मध्य प्रदेश तबादला नीति के तहत 49 हजार शिक्षकों ने अपनी मनचाही जगह जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे. वहीं इसी तबादला नीति के तहत करीब 26 हजार शिक्षकों को यहां से वहां किया गया था. हालांकि, 23 हजार शिक्षकों के तबादले नहीं हो सके. मध्य प्रदेश में हुए थोकबंद तबादलों की वजह से कई जिलों में पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है.
 
लोगों को जताना पड़ रहा विरोध
मध्य प्रदेश में तबादला नीति से सबसे अधिक विदिशा, गुना और राजगढ़ जिला प्रभावित हुआ है. तीनों ही जिलों के 115 सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है. यहां की पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो गई है. हालांकि, राजगढ़ जिले में हुए विरोध के बाद यहां गेस्ट शिक्षकों की तैनाती की गई. प्रदर्शन के दौरान नागरिकों का कहना था कि स्कूल शिक्षा विभाग ने बिना सोचे समझे ही शिक्षकों के तबादले कर दिए हैं.
 
गुना में 50 तो विदिशा में 55 स्कूल खाली
बता दें कि, विदिशा जिले के 55 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है. यहां के 194 शिक्षकों को तबादला कर दूसरी जगह भेज दिया गया है. वहीं विरोध के बाद कुछ स्कूलों में अब गेस्ट शिक्षकों की तैनाती की गई है. इसी तरह गुना जिले की बात करें तो यहां भी 50 स्कूल शिक्षक विहिन हो गए हैं. ऑरोन ब्लॉक के खिरनी, क्षेत्रपाल, हरिहपुर चक, माध्यमिक विद्यालय हुसेनपुर, तिघरा, चांच, परासरी, पिपरिया जागीर, आंखखेड़ा, चीकरा, पाटन, कोरिया, हाईस्कूल खिरिया दांगी, देहरी कला सहित अनेक स्कूल शिक्षक विहिन है. इस मामले में लोक शिक्षण संचालनालय अभय वर्मा का कहना है कि स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों का तबादला किया गया है. कहीं स्कूलों में परेशानी है तो उसका निराकरण किया जाएगा.
 
अलर्ट हुए शिक्षा मंत्री
तबादलों से प्रभावित हुई पढ़ाई के मामले में अब मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अलर्ट हो गए है. शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या अधिक है. वहां से शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में पदस्थ किया जाए. जहां शिक्षकों की कमी है वहां गेस्ट शिक्षकों को लगाया जाए. किसी भी कीमत पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को गुल्लक की जमापूंजी देना चाहती है इंदौर की ये नन्ही मासूम, बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget