एक्सप्लोरर

MP Coronavirus Update: सावधान! एमपी के 5 जिलों तक पहुंचा कोरोना, पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी

Covid Update: कोरोना वायरस पॉजिटिविटी की दर भी लगातार बढ़ रही है. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 436 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं, केवल चार बूस्टर डोज लगे.

MP Covid News: मध्य प्रदेश के 5 जिलों तक कोरोना पहुंच गया है. कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, राहत की खबर यह है कि कोविड-19 से मौत का आंकड़ा अभी थमा हुआ है. लेकिन दूसरी तरफ, वैक्सीनेशन में भी लापरवाही की बात सामने आ रही है. 

मध्य प्रदेश में कुछ ही महीनों पहले तक कोरोना वायरस का आंकड़ा शून्य हो गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव के साथ कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, आंकड़ा अभी बहुत ज्यादा ऊपर नहीं पहुंचा है, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि मध्य प्रदेश के 5 जिलों में पॉजिटिव मरीज निकल चुके हैं. 

एक दिन में केवल चार प्रिकॉशन डोज
मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे ज्यादा 20 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके बाद भोपाल में 5, बड़वानी में एक, सागर में एक और जबलपुर में 2 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. इस प्रकार पूरे मध्य प्रदेश में 29 कोरोनावायरस के एक्टिव पेंशंट्स रिकॉर्ड में हैं. दूसरी तरफ वैक्सीनेशन को लेकर भी लोग लापरवाह दिख रहे हैं. 

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में केवल 4 प्रिकॉशन डोज लगाए गए हैं. टीकाकरण का यह आंकड़ा केवल ग्वालियर का है. ग्वालियर को छोड़कर प्रदेश के किसी भी जिले में वैक्सीनेशन की एक भी डोज नहीं लगी है. 

पॉजिटिविटी की दर में भी इजाफा
ऐसा नहीं है कि मध्य प्रदेश में केवल पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि पॉजिटिविटी की दर भी लगातार बढ़ती जा रही है. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 436 लोगों के सैंपल लिए गए. इनमें से एक सैंपल रिजेक्ट हो गया. शेष 435 सैंपल में से 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस प्रकार पॉजिटिविटी की दर 0.9% पर है. कुल मिलाकर अगर सैंपल लेने का सिलसिला और ज्यादा बढ़ता है तो पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है.

इन्फ्लुएंजा पहले ही बना है परेशानी का सबब 
फ्लू की वजह से पहले ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. दूसरी तरफ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण दोहरी दिक्कत देखने को मिल रही है. करोना स्पेशलिस्ट डॉक्टर रोनक एलची के मुताबिक, गर्मी के दिनों में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हो जाता है. ऐसी स्थिति में लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: MP Elections: कमलनाथ के गढ़ में BJP प्रदेश अध्यक्ष की ट्रैक्टर सवारी, बोले- '2023-24 में छिंदवाड़ा रचेगा इतिहास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget