एक्सप्लोरर

MP Corona Update: मध्य प्रदेश के इन छोटे जिलों में भी पैर पसार चुका है कोरोना, यह है राज्य की स्थिति

MP Corona Virus News: मध्य प्रदेश के कई छोटे जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकल चुके हैं. इनमें दमोह और सीधी जैसे जिले भी शामिल हैं. यहां पर एक-एक पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं.

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं. कोरोना की रफ्तार भले ही यहां धीमी हो, मगर यह नए जिलों में भी अपने पैर पसार रहा है. इससे स्वास्थ्य विभाग ही नहीं सरकार की चिंता भी बढ़ रही है. हालांकि चिकित्सक इस बार कोरोना को जानलेवा नहीं बता रहे हैं. मध्य प्रदेश में इससे एक भी नई मौत दर्ज नहीं हुई है. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक नए मरीज सामना आया है. यह मरिज इंदौर (Indore) में मिला है. 

इस प्रकार इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या नौ हो गई है. एमपी में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज इस बार भी इंदौर में निकल रहे हैं. दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) है. यहां पर वर्तमान में छह सक्रिय मरीज मौजूद हैं. कोरोना पॉजिटिव मरीज के मामले में जबलपुर (Jabalpur) तीसरे नंबर पर है. यहां पर दो सक्रिय मरीज मौजूद हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

दमोह और सीधी में एक- एक पॉजिटिव मरीज
इसके अलावा अभी तक मध्य प्रदेश के कई छोटे जिलों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज निकल चुके हैं. इनमें दमोह और सीधी जैसे जिले भी शामिल हैं. यहां पर एक-एक पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं. इसके अलावा सीहोर में एक पॉजिटिव मरीज का इलाज चल रहा है. इसी प्रकार ग्वालियर में भी एक सक्रिय मरीज मौजूद है. इस प्रकार पूरे मध्य प्रदेश में फिलहाल 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक अभी तक मध्य प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. यही राहत वाली खबर है.

वहीं कोरोना से अभी तक एमपी में 10786 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि मुआवजा राशि के लिए आवेदन करने वाले पीड़ित परिवारों की संख्या इससे अधिक है. कोरोना स्पेशलिस्ट डॉक्टर रौनक एलची का कहना है कि लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. कोरोना के नए वेरिएंट का असर भी उन लोगों पर कम पड़ रहा है, जिन्होंने टीके लगवा रखे हैं. डॉक्टर का कहना है कि अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और साफ सफाई की ध्यान देने की आवश्यकता है. इस प्रकार कोरोना के नए वेरिएंट से भी बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Ladli Bahna Yojana: नए मुख्यमंत्री के राज में 'लाडली बहनाओं' की संख्या हुई कम? रिजेक्ट हुए फॉर्म, नहीं आए पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget