एक्सप्लोरर

Bhopal News: उमा भारती पर कांग्रेस की विभा पटेल का पलटवार, कहा- अपने नेताओं को दें सलाह

विभा पटेल ने उमा भारती को सलाह दी कि वे कोई भी बयान देने के पहले तथ्यों का अध्ययन कर लें ताकि हंसी का पात्र नहीं बने. वैसे भी अब उनकी पार्टी ने उनसे किनाराकशी कर रखी है, ये सब जानते हैं.

Bhopal News: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाने वहीं रहने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा.

विभा पटेल ने कहा, "देश की एकता और अखंडता भारत को जोड़े रखने देश हित में कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी शहादत दी ये सर्वविदित है. अच्छा होता कि उमा भारती अपने संगठन के नेताओं को इस आशय की अपनी सलाह देती. उनकी पार्टी और मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवकसंघ ने हमेशा अखंड भारत की बात कही है. अखंड भारत बनाने की खातिर ये पहल उनकी पार्टी और संघ के कर्ताधर्ता करें तो बेहतर होगा. हर मामले में सस्ती लोकप्रियता पाने राजनीति करना तुच्छ मानसिकता का परिचायक है."

'इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को सरेंडर करने पर किया मजबूर'
विभा पटेल ने उमा भारती को याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने वर्ष 1971 में पाकिस्तान को भारत के सामने आत्म समर्पण करने पर मजबूर कर दिया था और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल अब्दुल्लाह खान नियाज़ी को भारत -पाक युद्ध के 11 दिनों में 93 हजार पाक सैनिकों के साथ भारत के सामने गिड़गिड़ाते हुए घुटने टेकने पड़े थे. इस तथ्य को भुलाया नहीं जा सकता. ये सब इंदिरा गांधी की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण संभव हुआ था. 

'इंदिरा गांधी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत का हुआ उदय'
विभा पटेल ने आगे कहा, "1974 में पोखरण में पहला परमाणु विस्फोट करके इंदिरा गांधी ने दुनिया को चौंका दिया था. अमेरिका जैसे तकनीकी प्रधान देश तक को जिसकी कानों-कान खबर तक नहीं हुई थीं. दक्षिण एशिया में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में एक ऐसी शक्ति का उदय भारत के रूप में हुआ, जिसकी ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता था. इंदिरा गांधी देशभक्ति का हमेशा पर्याय रही बैंकों का राष्‍ट्रीयकरण करने का निर्णय भी इंदिरा गांधी का था. राजे- रजवाड़ों के वर्चस्व को खत्म करने में इंदिरा गांधी की अहम भूमिका रही थी. इसको भी उमा भारती को समझना होगा 

'भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई बीजेपी'
विभा पटेल ने उमा भारती को सलाह दी कि वे कोई भी बयान देने के पहले तथ्यों का अध्ययन कर लें ताकि हंसी का पात्र नहीं बने. वैसे भी अब उनकी पार्टी ने उनसे किनाराकशी कर रखी है, ये सर्वविदित है. विभा पटेल ने अपने बयान में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने नफरत के खिलाफ पैदा किए गए माहौल को समाप्त करने के लिए है. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार के झूठे दावों के सच को गांव, कस्बों, शहरों में देखा है. भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और जनता से मिल रहे अपार समर्थन से बीजेपी बौखला गई है. इस कारण बीजेपी नेता फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जनता चुनाव में इसका मुंह तोड़ जवाब देगी.

ये भी पढ़ें

MP Politics: कमलनाथ के 'भावी सीएम' पोस्टर पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने ली चुटकी, कहा- 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget