एक्सप्लोरर

हरियाणा में हार के बाद MP नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फिर EVM पर उठाए सवाल, बीजेपी बोली- हास्यास्पद...

MP Politics: कांग्रेस का कहना है कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस की हवा चल रही थी, ऐसे में बीजेपी की जीत संदेह पैदा करती है. बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को हास्यास्पद बताया है.

MP News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर सवाल खड़े किए हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है कि यह भारतीय जनता पार्टी की नहीं बल्कि EVM की जीत है. इसे कांग्रेस और हरियाणा की जनता स्वीकार नहीं कर रही है. बीजेपी आरोपों का लगातार जवाब दे रही है.

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में तीसरी बार जीत दर्ज कर दी है. इसी जीत को लेकर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस की हवा चल रही थी. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित रूप से संदेह उत्पन्न कर रही है.

उनका कहना है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर कांग्रेस को भरोसा नहीं है. चुनावी परिणाम से हरियाणा की जनता भी आश्चर्यचकित है. उन्होंने यहां तक आरोप लगाया, ''जिस प्रकार से ईवीएम द्वारा धीरे-धीरे परिणाम अपलोड किया जा रहे थे, उससे भी शंका उत्पन्न होती है. सरकार और जिला प्रशासन के दबाव में परिणाम को धीरे-धीरे वेबसाइट पर डाला जा रहा था''. 

37 सीटों पर कांग्रेस कैसे जीती- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल जैन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान को हास्यास्पद बताया है. उनका कहना है कि जब भी भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है तो कांग्रेस ऐसे ही बेतुके के बयान देती है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया है कि हरियाणा में जो 37 सीट कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीते हैं उनको लेकर कांग्रेस क्या सोचती है ? विधायक अनिल जैन ने यह भी कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने की बजाय धरातल पर जाकर अपनी नींव मजबूत करने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें: इंदौर में बुजुर्ग महिला के साथ साइबर फ्रॉड, ठगों ने हड़पे 46 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget