एक्सप्लोरर

MP News: सांप्रदायिक हिंसा पर गरमाई सियासत, 4 केस दर्ज होने के बाद दिग्विजय सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Bhopal News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर विवादित ट्वीट को लेकर अबतक 4 केस दर्ज दो चुके हैं. इस बीच कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

FIR On Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रामनवमी पर हुई हिसा तो फिलहाल ठंडी हो चुकी है लेकिन राज्य की सियासत गरमाई हुई है. राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह और शिवराज सरकार आमने-सामने हैं. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) पर उनके एक कथित विवादित ट्वीट को लेकर अबतक 4 केस दर्ज दो चुके हैं. इस बीच कांग्रेस नेता सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

बता दें कि रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा पर ट्वीट करने के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ होशंगाबाद में FIR दर्ज की गई है. अबतक उनपर कुल 4 केस दर्ज हो चुके हैं. अब इसपर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि प्रेम सद्भाव फैलाने पर जितनी भी FIR होगी मंजूर है.

एफआईआर को लेकर कही ये बात

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि ट्वीट की गई फोटो गलत थी तो उसे मैंने हटा लिया था. बीजेपी मेरे खिलफ एजेंडा चला रही है. उन्होंने कहा कि मुझपर 1 नहीं, 1 लाख FIR दर्ज करें, मुझे डर नहीं है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर कितने ही मामले दर्ज हो जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता. मैंने ट्वीट करके सवाल पूछा, क्या ये ठीक नहीं है. ट्वीट से फोटो डिलीट करने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो खरगोन की नहीं थी इसलिए मैंने डिलीट कर दिया.

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें एक फोटो भी थी. उसे खरगोन में भड़की हिंसा का बताया गया, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया. इस पर बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर जानबूझकर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. एमपी सरकार ने दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग की.

MP बीजेपी चीफ ने गिरफ्तारी को लेकर ये कहा

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की अब गिरफ़्तारी होगी. वो बचेंगे नहीं, उन्होंने बड़ा अपराध किया है. साथ ही जो बुलडोजर पॉलिटिक्स चल रही है उसमें जो दंगाई हैं उन पर करवाईं की जा रही है. किसी बेगुनाह को नहीं अपराधी को ही जेल भेजा जाएगा. 

यह भी पढ़ें-

MP News: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में की मुलाकात

Ujjain News: भगवान गणेश का वो मंदिर जहां मांगलिक कार्यों का देते हैं आमंत्रण, दर्शन मात्र से हर चिंता होती दूर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget