एक्सप्लोरर

MP News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सलकनपुर को देंगे कई सौगात, इन विकास कार्यों की होगी शुरुआत

Sehore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 3700 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे. वो सलकनपुर में कोरकु समाज की धर्मशाला का भी भूमिपूजन करेंगे.

सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 मई को सलकनपुर पहुंचेंगे. वो पर्यटन निगम के 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. इसके साथ ही वो बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 3700 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे. वो सलकनपुर में ही कोरकु समाज की धर्मशाला का भी भूमिपूजन करेंगे. सलकनपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं. इस अवसर पर पर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है.

कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर और एसपी मयंक अवस्थी ने सलकनपुर में समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. बैठक में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम के बेहतर और सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक के पश्चात कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रमस्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कार्यक्रमस्थल पर वाहनों की पार्किंग, पेयजल, हितग्राहियों और दर्शकों की बैठक व्यवस्था, आगमन, निर्गम आदि की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. समीक्षा बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय,  जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर  गुंचा सनोबर, एएसपी गीतेश गर्ग और एसडीएम राधेश्याम बघेल उपस्थित थे.

इन निर्माण एवं विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री देवीधाम सलकनपुर में आयोजित कार्यक्रम में 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रूपये के अनेक निर्माण और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री 06 करोड़ 40 लाख 95 हजार रूपये की लागत से देवीधाम सलकनपुर में शिव मंदिर के समीप पार्किंग और शिव मंदिर के विभिन्न विकास कार्य, 16 करोड 99 लाख 14 हजार रूपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास-सौन्दर्यीकरण और भोजशाला व सूर्य द्वार का नवीनीकरण, 11 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपये की लागत से मेला ग्राउंड का विकास, सिंह द्वार का विस्तार कार्य और सरोवर का सौन्दर्यीकरण कार्य और 8 करोड़ 73 लाख 97 हजार रूपये की लागत से 125 नवीन दुकानों का निर्माण और 06 भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण और विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे.

यह भी पढ़ें

MP Crime News: सिंगरौली में मामूली विवाद पर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस ने कही ये बात

Madhya Pradesh: एमपी बीज निगम के चीफ मुन्नालाल गोयल ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, CM शिवराज सिंह चौहान से की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget