एक्सप्लोरर

MP News: सीहोर जिले में अवैध कॉलोनाइजरों पर केस दर्ज, सुविधाओं का वादा कर मुकरे

Madhya Pradesh News : सीहोर की आष्टा तहसील में अवैध कालोनाइजरों की लगातार शिकायतों के बाद आष्टा प्रशासन ने ऐसे 32 अवैध कालोनाइजरों की सूची बनाई है जिनके खिलाफ एफआईआर की जानी है.

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की आष्टा तहसील में डेढ़ दर्जन अवैध कॉलोनाइजरों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है. इन कॉलोनाइजरों ने लोगों को अपनी कालोनियों में बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए. पुलिस ने आष्टा तहसील के राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर अवेध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

इनके खिलाफ हुई एफआईआर
आष्टा थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र राठौड़ के मुताबिक आष्टा तहसील के राजस्व निरीक्षक योगेश के पिता अवधनारायण श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर कालोनाइजर आष्टा निवासी हेमराज परमार, हेमराज मेवाड़ा, चंद्रप्रकाश, अनिल सिंह, मुकेश सिंह, पप्पू वर्मा, निर्मल मेवाड़ा, विमल मेवाड़ा, शहजाद खान, आसिफ, चांद, धनकुंवर बाई, महेनद्र जाट, सोहेल बेग और जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सुविधाएं देने का किया था वादा
बता दें कि आष्टा तहसील में कॉलोनाइजरों ने अपने घर का सपना संजोए लोगों को कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया था. जिनमें कालोनी के अंदर सीसी सडक़, नाली निर्माण, पार्क, मंदिर सहित अन्य सुविधाएं देने की बात कही गई थी, लेकिन कालोनी में मकान, प्लाट बिकने के बाद यह लोग अपने वादे से मुकर गए. अब नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के परेशान होना पड़ रहा है. नागरिकों की शिकायत पर ही प्रशासन अलर्ट हुआ और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

32 के खिलाफ होनी है एफआईआर
बता दें कि अवैध कॉलोनाइजरों की लगातार शिकायतों के बाद आष्टा प्रशासन ने ऐसे 32 अवैध कॉलोनाइजरों की सूची बनाई है जिनके खिलाफ एफआईआर की जानी है. इसके चंद रोज पहले ही प्रशासन ने तीन अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जबकि एक दिन पहले ही 12 अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज की है. प्रशासन की सूची के मुताबिक अभी 12 अवैध कॉलोनाइजर और हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानाी है.

सीहोर में भी हो चुकी है एफआईआर
बता दें अवैध कालोनियों के मामले में सीहोर जिला मुख्यालय पर भी बीते दो साल पहले दो दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. हालांकि इन कार्रवाईयों में एक भी अवैध कॉलोनाइजर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. गिरफ्तारी के अभाव में ही अवैध कॉलोनाइजरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के OBC युवाओं को जापान में मिलेगी नौकरी, जानें- क्या है शिवराज सरकार की योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget