एक्सप्लोरर

MP: बाढ़ से परेशान गुना-शिवपुरी! जायजा लेने पहुंचे CM मोहन यादव ने कर दी ये घोषणा

MP Flood News: गुना और शिवपुरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहत का भरोसा दिया. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार हर पल साथ है और 400 लोगों की जान बचाई गई.

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. खासकर राज्य के उत्तरी भाग के जिले गुना और शिवपुरी काफी ज्यादा प्रभावित हैं. सोमवार (4 अगस्त) को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है.

उन्होंने पटेल नगर के कैंट क्षेत्र, टेकरी रोड की पवन कॉलोनी सहित कई इलाकों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने ग्राम पचावली में राहत सामग्री वितरित की और कहा कि नुकसान का सर्वे कराकर हर पीड़ित को मुआवजा मिलेगा.

बाढ़ ने पिछले 32 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा- CM

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से राज्य में अभूतपूर्व स्थिति बनी है, जिसने 32 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है. प्रशासन अलर्ट है और अब तक 170 नागरिकों को सुरक्षित निकाला, जिसमें गुना न्यू सिटी कॉलोनी की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं. 

उन्होंने बताया कि NDRF की 70 सदस्यीय टीम ने लगातार बचाव कार्य किए, वहीं प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं ने भोजन पैकेट वितरण, अस्थायी आश्रय स्थल की स्थापना और जरूरी सामग्री वितरण जैसे राहत कार्य किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि DBT प्रणाली से सहायता राशि सीधे खातों में भेजी जाएगी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया राहत कार्यों की कर रहे हैं निगरानी- मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए और कहा कि आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना को देखते हुए राहत और पुनर्वास की तैयारियों में कोई कमी न छोड़ी जाए. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहें. उन्होंने यह भी सराहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार संपर्क में रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.

राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ- ज्योतिरादित्य सिंधिया 

सिंधिया ने कहा कि औसत से अधिक बारिश के कारण सिंध नदी में उफान आया और पचावली समेत 32 गांव इसकी चपेट में आ गए. उन्होंने बताया कि ग्वालियर से राहत कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वे प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंच सके. इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री यादव के संयुक्त प्रयासों से लगभग 400 लोगों की जान बचाई गई. सिंधिया ने दोहराया कि केंद्र और राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget