एक्सप्लोरर

लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर हुए 1250 रुपये, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, 'अगर जरूरत पड़ी तो...'

MP News: बीना में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं का जीवन स्तर और भी ऊपर उठने की आवश्यकता है. महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार खड़ी है.

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीना में लाडली बहनों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सिंगल क्लिक से लाडली बहना योजना की एक करोड़ 29 लाख राशि खाते में ट्रांसफर किये. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि तीन हजार के बजाय पांच हजार की राशि जरूरत पड़ने पर देने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी. लाडली बहना योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाना है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीना से एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1250 रुपये ट्रांसफर किये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं का जीवन स्तर और भी ऊपर उठने की आवश्यकता है. महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार तत्पर है. उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन पर्व की यादें ताजा हो रही हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि 1250 रुपये प्रतिमाह मिलने वाली राशि का इस्तेमाल महिलाएं रोजगार के लिए भी कर रही हैं.

सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर किये एक करोड़ 29 लाख 

लाडली बहना योजना की रकम से महिलाएं सिलाई मशीन, आटा चक्की खरीद कर रोजगार कर रही हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी बार-बार लाडली बहना योजना बंद करने की बात कह रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना आगे भी जारी रहेगी. जरूरत पड़ने पर तीन हजार के बजाये प्रतिमाह पांच हजार भी देने से सरकार पीछे नहीं हटेगी. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार खड़ी है.

लाडली बहना योजना ने बदल दिए राजनीतिक समीकरण

माना जाता है कि लाडली बहना योजना से बीजेपी के प्रति महिलाओं का आकर्षण बढ़ा है. मध्य प्रदेश से बीजेपी को लोकसभा की 29 सीटें दिलाने में लाडली बहना योजना की अहम भूमिका रही है. कांग्रेस को बीजेपी सरकार की योजना का काट नजर नहीं आ रहा है. इसलिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बार-बार महिलाओं को तीन हजार प्रति माह लाडली बहना योजना के जरिए देने की मांग उठा रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को साफ संदेश दिया है कि जरूरत पड़ने पर सरकार महिलाओं को पांच हजार देने से भी पीछे नहीं हटेगी. 

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में एक दिन में कई हादसे, विदिशा, सीहोर और खंडवा में 8 लोग डूबे, परिवार में पसरा मातम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget