एक्सप्लोरर

MP News: सीएम मोहन यादव बोले- 'घर बैठे पास हो जाएगा मकान का नक्शा', जानें पूरी प्रक्रिया

MP News: मोहन यादव सरकार ने एमपी के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब मकान का नक्शा पास कराने के लिए नगरीय निकाय के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

MP House Map Rule News:  मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. अब लोगों को अपने मकान का नक्शा पास करने के लिए नगरीय निकाय के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे, बल्कि निर्धारित शुल्क भरने और नक्शा पेश करने पर वह स्वत: ही पास हो जाएगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि एमपी से भ्रष्टाचार को पूरी तरह मिटाना है, इसलिए पूरे सिस्टम को नए तरीके से लागू किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार (11 मार्च) को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.  इस दौरान उन्होंने मंच से यह घोषणा की है कि अब नक्शा पास करने के लिए भवन स्वामी को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे. सरकार ने एक नया सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत भवन स्वामी नक्शा नवीस से अपने भवन का नक्शा बनवाकर नगर निगम में निर्धारित शुल्क के साथ पेश करेगा तो नक्शा अपने आप भी पास हो जाएगा.

एमपी में नहीं लगाने पड़ रहे पटवारी के चक्कर 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में धीरे-धीरे इस योजनाओं को शुरू किया जा रहा है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने सरकार की रजिस्ट्री के साथ नामांतरण योजना को पूरी तरह सफल बनाया है. अब मध्य प्रदेश में जमीन और भूखंड खरीदने के बाद पटवारी के चक्कर नहीं लगाना पड़ रहे हैं. रजिस्ट्री के साथ ही उनके नामांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. 

मुख्यमंत्री ने नया भवन बनाने वालों को दी सलाह

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भूखंड स्वामी ने जो नक्शा नगर निगम से नियम अनुसार पास करवाया है उस पर अमल करना जरूरी है. यदि वह नक्शे के मुताबिक भवन को नहीं बनता है तो फिर नगर निगम उसे पर कार्रवाई कर सकता है. इसके अलावा नक्शा भी नियम अनुसार ही बनाकर नगर निगम में पेश करना होगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश से भ्रष्टाचार पूरी तरह मिटाना है इसलिए पुराने सिस्टम को लगातार बदला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप शो!, नहीं जुटे बड़े नेता, दल-बदल का दिखा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget