एक्सप्लोरर

Ujjain Shipra River: सीएम मोहन यादव ने शिप्रा नदी में की तैराकी, प्रदूषण के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा

Ujjain Shipra River News: विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, उज्जैन में शिप्रा नदी का मुद्दा हमेशा से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से छाया रहता है. इस बार भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है.

MP Ujjain Shipra River : मध्य प्रदेश के उज्जैन की शिप्रा नदी में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए थे. यहां तक की कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने शिप्रा नदी में मिल रहे नाले को लेकर प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस का दावा था कि शिप्रा नदी काफी प्रदूषित है और इसमें डुबकी लगाना मुश्किल है.

इसी आरोप का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद शिप्रा नदी में उतर गए. उन्होंने उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और तैरीक की. इसके बाद अपने अगले कार्यक्रम की ओर आगे बढ़े. विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव उज्जैन में शिप्रा नदी का मुद्दा हमेशा से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से छाया रहता है.

इस बार भी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस शिप्रा नदी में हो रहे प्रदूषण को लेकर लगातार बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस को करारा जवाब दे रही है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने शिप्रा नदी में उतरकर नालों के मिलने को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे. अब इन्हीं आरोपो का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिप्रा नदी में डुबकी लगवा दी. 

शिप्रा-नर्मदा लिंक योजना को लेकर उठे सवाल
शिप्रा नदी को प्रवाहमान बनाने के लिए दो दशक पहले तक जमकर राजनीति होती आई है. शिप्रा नर्मदा लिंक योजना को लेकर भी दिग्विजय सिंह सरकार से लेकर शिवराज सिंह चौहान की सरकार तक हमेशा बयानबाजी होती रही. हालांकि, नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में पूरी हो चुकी है.

कांग्रेस प्रत्याशी ने क्या कहा था?
प्रमुख पर्व और त्योहार पर नर्मदा का जल शिप्रा नदी में छोड़ा जाता है, मगर लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर शिप्रा नदी के जल को लेकर उज्जैन में राजनीति हो रही है. कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने पिछले दिनों शिप्रा में मिल रहे नाले को लेकर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद शिप्रा नदी में स्नान कर स्थिति से वाकिफ हो सकते हैं. कांग्रेस प्रत्याशी की चुनौती को मुख्यमंत्री ने बड़ी ही सरलता से स्वीकार कर लिया और शिप्रा नदी में स्नान कर कांग्रेस का जवाब दे दिया.

यह भी पढ़ें- चुनाव प्रचार के लिए लाड़ली बहनों से गेंहू और पैसे मिले तो भावुक हुए पूर्व CM शिवराज, बोले- 'मैं कितना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget