एक्सप्लोरर

MP: CM मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई को कुछ इस तरह किया याद, बोले- 'मुगलों के राज के दौरान मुश्किल...'

MP News: एमपी के सीएम मोहन यादव ने सोमवार को होलकर वंश की महान शासक देवी अहिल्याबाई को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन काल में सुशासन की अद्भुत मिसाल पेश की थी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई को उनके सुशासन और पारमार्थिक कामों के लिए याद किया. इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने मुगलों के राज के दौरान मुश्किल हालात में देश के सांस्कृतिक वैभव का परचम फहराया था.

इंदौर में देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का गवाह बनने से पहले सीएम ने कहा, ‘‘उन्होंने कठिन काल में सुशासन की अद्भुत मिसाल पेश की थी. हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि हम उनके जीवन के विविध पक्षों को सबके सामने पेश करेंगे."

मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई को ‘आदर्श शासक’ के साथ ही ‘आदर्श बहू’ बताया और कहा कि उन्होंने ‘खासगी कोष’ की शुरुआत की थी, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर परोपकार और नारी सशक्तीकरण के कामों में किया गया था. उन्होंने वाराणसी, अयोध्या, सोमनाथ और रामेश्वरम जैसे हिन्दू तीर्थस्थलों में देवी अहिल्याबाई के कराए परोपकारी कार्यों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘तब दिल्ली में मुगलों की सत्ता थी और देवी अहिल्याबाई ने कठिन परिस्थितियों में देश के सांस्कृतिक वैभव का परचम फहराया."

राजबाड़ा में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देवी अहिल्याबाई के 300वें जयंती वर्ष के समापन के अवसर पर होलकर शासकों की राजधानी रहे इंदौर के राजबाड़ा में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित करने जा रही है. इसके लिए राजबाड़ा को कुछ यूं सजाया गया है कि बैठक के दौरान इसके ऐतिहासिक स्वरूप की झांकी पेश की जा सके.

सीएम ने कहा, ‘‘राजबाड़ा में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में जनता के हित में अच्छे फैसले किए जाएंगे.’’ मंत्रिमंडल की बैठक की पूर्व संध्या पर सीएम ने देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन से प्रेरित राज्य शासन की योजनाओं और कार्यों पर आधारित ‘विकास यात्रा प्रदर्शनी’ का उद्घाटन भी किया. आजाद भारत में पहली बार होलकरकालीन राजबाड़ा में प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है.

200 साल पहले हुआ था राजबाड़ा महल का निर्माण

राजबाड़ा, पूर्व होलकर शासकों का ऐतिहासिक महल है, जिसका निर्माण लगभग 200 साल पहले हुआ था और यह पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है. इंदौर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े राजबाड़ा की वास्‍तुकला फ्रांसीसी, मराठा और मुगल शैली के कई रूपों व वास्तु शैलियों का मिश्रण है. लकड़ी और पत्थर से बनी यह सात मंजिला इमारत शहर के बीचों-बीच स्थित है. पिछले साल 31 मई से देवी अहिल्याबाई का 300वां जयंती वर्ष प्रारंभ हुआ था. तब से उनके सम्मान में देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget