एक्सप्लोरर

Watch: कूनो में नए चीता शावकों के जन्म पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, बोले- 'पीएम मोदी की प्रेरणा...'

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कूनो में नए चीता शावकों के जन्म पर बधाई दी है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है, नए मेहमानों से प्रदेशवासी खुश हैं.

Cheetah Cubs Born in Kuno National Park: मध्य प्रदेश स्थित कूनो नेशनल पार्क से बीते 20 दिनों में दूसरी बार खुशखबरी आई है. मादा चीता ज्वाला ने सोमवार (22 जनवरी) को 3 शावकों को जन्म दिया है, इसकी जानकारी केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मंगलवार (23 जनवरी) सुबह अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके दी है. 20 दिन पहले ही 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था. बता दें, कूनो नेशनल पार्क से अब तक तीन बार खुशखबरी आ चुकी है. सबसे पहले 27 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था. 

केन्द्रीय मंत्री वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, "नामीबियाई चीता आशा द्वारा शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद यह खुशखबरी आई है. देशभर के वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई. भारत में इसी तरह से वन्य जीवन फले-फूले. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है. नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है. माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से भारत में चीता की सुखद वापसी हुई है, जिसमें मध्य प्रदेश चीता स्टेट बना. नए मेहमानों के लिए मध्य प्रदेश वासी हर्षित और आनंदित है. 

6 शावकों का पिता है पवन
कूनो डीएफओ के अनुसार ज्वाला चीता ने जिन 3 शावकों को जन्म दिया है, शावको के पिता यानी नर चीता पवन (पुराना नाम ओवान) है. मादा चीता आशा के 3 शावकों का पिता भी पवन ही है. पवन वही चीता है जो पिछले महीनों कूनो से बार-बार बाहर निकलकर विजयपुरी, पोहरी और फिर शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क तक जा चुका है, जिसे वहां से दो से तीन बार ट्रेंकुलाइज करके कूनो वापस लाया गया था. 

कूनो में 20 तक पहुंची चीतों की संख्या
बता दें कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई है. इनमें 13 व्यस्क चीते, जबकि 7 शावक शामिल हैं. चीता प्रोजेक्ट के तहत 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से 8 चीते नामीबिया और 12 चीते दक्षिण अफ्रिका से लाए गए थे. इनमें 7 व्यस्क और तीन शावकों की मौत हो गई थी, लेकिन अब लगातार मिल रही खुशियों की वजह से कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या वापस 20 पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें:

MP News: पाकिस्तान की आपत्ति पर CM मोहन यादव का पलटवार, बोले- 'हकीकत बदल नहीं जाएगी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget