एक्सप्लोरर

MP Chowkidar Murder Case: गुस्सैल स्वभाव का है 4 चौकीदारों की हत्या करने वाला 'सीरियल किलर', स्कूल में बच्चों की करता था पिटाई

Sagar Chowkidar Murder Case: ग्रामीणों के अनुसार शिवप्रसाद जब स्कूल में पढ़ा करता था, तब वह मामूली बातों को लेकर अपने गांव के लड़कों की पिटाई कर देता था. गांव में उसका कोई दोस्त नहीं है.

Sagar Chowkidar Murder Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) और भोपाल (Bhopal) में पिछले पांच दिनों में चार चौकीदारों की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया कथित 'सीरियल किलर' शिव प्रसाद धुर्वे (Shiv Prasad Dhurve) बचपन से ही गुस्सैल स्वभाव का है और अकेला रहना पसंद करता है. 18 साल का शिव प्रसाद धुर्वे सागर जिले के केसली पुलिस थाना क्षेत्र के केकरा गांव का रहने वाला है. केकरा गांव के उप सरपंच और उसके परिचित बसंत मेहर ने बताया कि उसे शिवा और हल्का के नाम से भी जाना जाता है.

बसंत मेहर के मुताबिक शिव प्रसाद धुर्वे आठवीं पास है. वह आदिवासी है और गोंड जनजाति से ताल्लुक रखता है. वहीं केकरा गांव के कुछ लोगों के अनुसार शिव प्रसाद बचपन से ही गुस्सैल स्वभाव का था और अकेला रहना पसंद करता था. शिव प्रसाद धुर्वे परिवार में सबसे छोटा है और उसका बड़ा भाई पुणे में मजदूरी करता है और उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है. लोगों ने बताया कि शिव प्रसाद के पिता के पास केवल एक से डेढ़ एकड़ कृषि भूमि है, जिससे परिवार की जीविका चलती है.

गांव के लड़कों की कर देता था पिटाई

ग्रामीणों के अनुसार शिव प्रसाद जब स्कूल में पढ़ा करता था, तब वह मामूली बातों को लेकर अपने गांव के लड़कों की पिटाई कर देता था. उसके परिचितों ने कहा कि गांव में उसका कोई दोस्त नहीं है. उन्होंने कहा कि करीब पांच साल पहले जब शिव प्रसाद 12 साल का था, तो वह अपने घर से भागकर पुणे चला गया और वहां उसने एक होटल में काम किया. वह पुणे से कुछ समय के लिए अपने गांव आता था और फिर वहीं चला जाता था.

ये भी पढ़ें- MP News: 'शबाना आजमी‌, नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के...एजेंट हैं', MP के गृहमंत्री का बयान

रक्षाबंधन पर आया था गांव

उन्होंने बताया कि एक बार पुणे में उसका अपने नियोक्ता के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद उसने अपने नियोक्ता को इतनी पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इस घटना के बाद शिव प्रसाद को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. लेकिन, बाद में उसके पिता ने उसकी जमानत करवाली ली. इस घटना के बाद वह काम करने के लिए गोवा चला गया, जहां उसने थोड़ी-बहुत अंग्रेजी बोलना सीखा. पिछली बार वह 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपने गांव आया था और उसके बाद पिछले पांच दिनों में उसने चार चौकीदारों की कथित तौर पर हत्या कर दी.

चौकीदारों की हत्या करने का ये है मकसद

सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने बताया कि शुक्रवार तड़के भोपाल से गिरफ्तार किए गए शिव प्रसाद ने सागर शहर में तीन चौकीदारों और भोपाल में एक चौकीदार की हत्या की. घटना के वक्त ये चारों चौकीदार ड्यूटी पर थे और सो रहे थे. उन्होंने कहा कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी द्वारा हत्या करने का उद्देश्य नकारात्मक ख्याति प्राप्त करना और पैसा हासिल करना था.

सोशल मीडिया पर देखता था वीडियो क्लिप

पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने उसके वारदात को अंजाम देने तरीके के बारे में बताया कि वह रात्रि के समय सोते हुए अकेले व्यक्ति को निशाना बनाता था और उनकी हत्या कर उनसे मोबाइल और पैसे लूट लेता था. उन्होंने कहा कि शिव प्रसाद सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप देखता था और एक सामान्य अपराधी की तरह दिखता है और वह मनोरोगी प्रतीत नहीं होता है.

ये भी पढ़ें- MP News: 2019 से पाकिस्तान की जेल में बंद है खंडवा का राजू, अब माता-पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget