एक्सप्लोरर

MP CD Case: सीडी कांड पर कमलनाथ का नया बयान, जानें- अब ऐसा क्या कह दिया?

MP Politics: सीडी कांड पर कमलनाथ आए दिन बयान पर बयान दे रहे हैं और अपनी ही बातों को काटने में लगे हैं. अब उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, 'मैं बयान से पलटा नहीं. मैं सीडी जेब में लेकर नहीं चलता.''

Kamal Nath on MP CD Case: मध्य प्रदेश की सियासत में सीडी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कमलनाथ के सीडी मामले में यूटर्न लेने पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर पलटवार किया है. उन्होंने कमलनाथ को 'पलटनाथ' नाम दे दिया था. इस मामले में बुधवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता आयोजित की. उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा, 'मैं बयान से नहीं पलटा हूं. मैंने कहा था कि मैंने सीडी देखी है. मैं सीडी अपनी जेब में लेकर नहीं जाता.'

बता दें कि बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कहा कि भारत हमेशा सुरक्षित रहा है. भारत की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति रही है और इस संस्कृति पर जो आज आक्रमण हो रहा है, यह भारत के ऊपर सबसे बड़ा खतरा है. कमलनाथ ने कहा कि इसका नेतृत्व बीजेपी और आरएसएस ही कर रही हैं. यही संस्कृति के लिए घातक है. 

आज विवादित स्थिति एमपी में हीं नहीं, बल्कि पूरे देश में है. तमिलनाडु में हिन्दी का विवाद, 35 साल से पंजाब में खालिस्तान का नारा नहीं सुना था. अब खालिस्तान के नारे लग रहे हैं. ये देश का कहा घसीटा जा रहा है सब बातें क्यों उत्पन्न हो रहीं हैं. क्योंकि इसके बीज इन्होंने बोए हैं. अब इसकी फसल की तैयारी हो रही है.

'बीजेपी के नेताओं से होती है मेरी बात'
कमलनाथ ने मीडियाकर्मी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेरी बीजेपी के नेताओं से बातचीत होती है. मेरी बात शिवराज सिंह चौहान से लेकर बीजेपी के बहुत सारे नेताओं से होती है. वर्तमान में बीजेपी में बहुत सारे नेता दुखी हैं और आने वाले दिनों में और भी नेता दुखी हो जाएंगे आप देखते जाइए.

'कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं'
मीडिया द्वारा पीसीसी चीफ नाथ से पूछे गए अजय सिंह और अरुण यादव की अनदेखी के सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि विंध्य में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन था. आयोजन को लेकर राहुल सिंह ने मुझसे बात की थी कि वे व्यस्त हैं और ये पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन था. आज शाम को ही राहुल सिंह मुझसे मिलने आ रहे हैं. कांग्रेस में आपस में कोई मनमुटाव नहीं है. हम सभी मिलकर आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. 

स्थानीय को ही मिलेगा मौका
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान बाहर से आने वाले प्रत्याशियों के सवालों पर जबाव देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही कांग्रेस टिकट देगी. हमने सभी नेताओं से कह दिया है कि वो व्यक्तिगत तौर पर अपना सर्वे करा लें किसी के बहकावे में न आए. वहीं कमलनाथ ने करणी सेना परिवार के आंदोलन को लेकर कहा कि मैं इस मामले में सरकार की निंदा करता हूं. सरकार को करणी सेना के पदाधिकारियों से बातचीत करना चाहिए. उनकी उचित मांगों को पूरा करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: CM शिवराज का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे करणी सेना के कार्यकर्ता, रोके जाने पर पुलिस से झड़प, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget