एक्सप्लोरर

MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, तीर्थ स्थल में तब्दील होंगे कृष्ण से जुड़े धाम, अलग से न्यास का होगा गठन

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एमपी लोक न्यास अधिनियम 1951 के तहत श्री कृष्ण पाथेय न्यास के गठन का निर्णय लिया.

MP Latest News: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए एक न्यास के गठन के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मध्य प्रदेश लोक न्यास अधिनियम 1951 के तहत श्री कृष्ण पाथेय न्यास के गठन का निर्णय लिया गया. 

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में इस न्यास का गठन किया जाएगा. न्यास को भगवान कृष्ण के मंदिरों की प्रबंधन योजना पर अमल और संदीपनी गुरुकुल की स्थापना के लिए सुझाव आमंत्रित करने के अलावा पवित्र क्षेत्रों के साहित्यिक और सांस्कृतिक संरक्षण और संवर्धन का काम सौंपा गया है. इन स्थलों को पर्यटन और अन्य पहलुओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा. 

न्यास में 28 सदस्य होंगे, जिनमें 23 पदेन न्यासी सदस्य और पांच विशेषज्ञ गैर-आधिकारिक न्यासी सदस्य के रूप में नामित किए जाएंगे. गैर-सरकारी न्यासी सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम तीन वर्ष होगा.

ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण एमपी में अध्ययन के लिए आए थे. इस दौरान वह उज्जैन सहित प्रदेश के कई जगहों पर गए. अब मोहन सरकार इन जगहों को तीर्थस्थल के रूप मे विकसित करने का फैसला लिया है. इसके लिए बुधवार को मध्य प्रदेश कैबिनेट ने एक न्यास के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है.

राम वन गमन पथ की तर्ज पर होगा काम 

एमपी कैबिनेट के फैसले के मुताबिक जिस प्रकार एमपी में राम वन गमन पथ को लेकर काम हो रहा है, उसी प्रकार कृष्ण पाथेय न्यास सांस्कृतिक धरोहरों की पुर्नस्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें: नूरी खान को बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
सबूत न मिटे... हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान
हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान
Datia Bypoll 2026: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget