एक्सप्लोरर

एमपी उपचुनाव 2024: रिजल्ट में 4 दिन बचे, पिछली बार विजयपुर में हुई बंपर वोटिंग में जीती थी कांग्रेस

MP News: एमपी की बुदनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है. अब परिणाम में केवल 4 दिन बचे हैं. दोनो ही सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है.

MP By Election 2024: मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम के लिए अब महज 4 दिन का समय शेष रह गया है. 23 नवंबर को बुदनी विधानसभा सीट के वोटों की गणना जिला मुख्यालय सीहोर तो विजयपुर की मतों की गिनती श्योपुर में होगी. इधर दोनों ही सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है.

ऐसे में राजनीतिक नेता जानकारी लेते हुए वोटों का अनुमान लगाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह किसी नतीजे तक नहीं पहुंच रहे हैं. दरअसल, साल भर पहले विजयपुर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बंपर वोटिंग में कांग्रेस विजयी रही थी.

बता दें मध्य प्रदेश में चुनावों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होने पर बीजेपी के लिए यह लाभकारी माना जाता है. लेकिन साल भर पहले हुए विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट पर बंपर वोटिंग हुई थी, बावजूद बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है. अब विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी 70 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है. ऐसे में अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस जीतेगी या बीजेपी.
 
कहां कितने प्रतिशत वोटिंग
 
13 नवंबर को हुए उपचुनाव के मतदान में बुदनी विधानसभा सीट पर 77.32 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि विजयपुर में 77.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. खास बात यह है कि साल भर पहले 2023 में नवंबर के महीने में प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे. उस समय बुदनी विधानसभा सीट पर 84.86 प्रतिशत मतदान हुआ था.
 
उपचुनाव में बुदनी मतदान प्रतिशत में 7 प्रतिशत की कमी देखी गई. इसी तरह विजयपुर सीट पर 2023 में कांग्रेस से रामनिवास रावत ने चुनाव जीता था. उस समय विजयपुर में 81.33 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अब 77.85 प्रतिशत मतदान हुआ है. रामनिवास रावत ने अब बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा है. 
 
दोनों ही सीटों पर नजर आया बराबरी का मुकाबला
 
उपचुनाव में बुदनी और विजयपुर दोनों ही सीटें सुर्खियों में बनी रही. दोनों ही सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला नजर आया. बुदनी विधानसभा सीट पर बराबरी का मुकाबला डेढ़ दशक बाद देखने को मिला. बुदनी में बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को.
 
इसी तरह विजयपुर में बीजेपी ने वन मंत्री रामनिवास रावत को उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को. दोनों ही सीटों पर 23 नवंबर को परिणाम आएंगे. परिणाम में अब महज 4 दिन ही शेष रह गए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget