एक्सप्लोरर

एमपी में 13 नवंबर तक विजयपुर और बुधनी में रात भर जागेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता, जानिए वजह

MP By Elections: मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए पैसा और पद का दुरुपयोग करेगी.

MP News: मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. ऐसे में 13 नवंबर तक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दोनों विधानसभा सीटों के हर बूथ पर रात भर नजर रखेंगे. इसे लेकर कांग्रेस कमेटी ने कई लोगों की ड्यूटी भी लगाई है. हालांकि नाम को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के मुताबिक बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर अंतिम दौर का प्रचार प्रसार चल रहा है.  अब भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए जिला प्रशासन पैसा और पद का दुरुपयोग करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी धन और बल का प्रयोग कर बाजी पलटने की कोशिश करेगी. इसे लेकर कांग्रेस सतर्क है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर दिन-रात पूरे विधानसभा क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी. यदि कहीं भी कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि रात में भी नजर रखने के लिए कई कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है, ताकि धन और बल का प्रयोग रोका जा सके. 

पहले धन और बल बाद में EVM का रोना रोएगी कांग्रेस- बीजेपी

प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक दोनों ही उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बुधनी विधानसभा सीट तो काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी जीतती आई है. पिछला चुनाव एक लाख से अधिक वोटों से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने जीता था. इस बार भी बड़ी जीत होने वाली है, जबकि विजयपुर में भी बाजी पूरी तरह पलट गई है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस से लोगों का विश्वास उठ गया है. चुनाव के पहले कांग्रेस झूठे आरोप लगाती है और बाद में फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल खड़े करती है. पिछले कई चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इसी प्रकार की बातें सामने आती रही है.

इसे भी पढ़ें: इंदौर में बना अनूठा रिकॉर्ड, 5 हजार महिलाओं ने एक साथ चलाई तलवार, CM ने दिखाई कलाबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget