एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले एक्टिव हुए कमलनाथ, एक-एक योजना का जिक्र तक मोहन सरकार पर साधा निशाना

MP By-Election 2024: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा है.

MP Politics News: मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. उससे पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी लंबे समय बाद एक्टिव मोड में नजर आ रहे है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी की मोहन सरकार को घेरा है. कमलनाथ ने एक्स पोस्ट कर लिखा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुदनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. ये दोनों ही उपचुनाव जनता को सरकार के 10 महीनों के कामकाज की समीक्षा करने और सरकार को कर्तव्यबोध कराने का अवसर देते हैं.

उन्होंने लिखा कि ये उपचुनाव जनता को अपने वोट की ताक़त से सरकार की नींद खोलने और उन्हें आईना दिखाने का मौका देते हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार युवाओं को रोज़गार देने में पूरी तरह से विफल रही है. लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 रूपये प्रतिमाह करने का वादा भी झूठा साबित हो चुका है. 450 रूपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के झूठ का पाखंड टूट चुका है. किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य वाली बात कोरी लफ़्फ़ाज़ी निकली है. सैकड़ों महत्वपूर्ण योजनाएं या तो घोषित रूप से बंद कर दी गई हैं, या उनका बजट/भुगतान रोककर उन्हें मरणासन्न किया जा रहा है.

‘भोली-भाली जनता से शातिर सरकार की नायाब ठगी’
पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि लाड़ली बहना योजना में नए हितग्राहियों को जोड़ने का काम शून्य है, पुराने हितग्राहियों की छटनी तेज़ी से जारी है. जनता को मिलने वाली विभिन्न वित्तीय सहायताओं को रोककर केवल एक योजना में राशि जारी करना भोली-भाली जनता से इस शातिर सरकार की नायाब ठगी है. उन्होंने कहा कि परिवार के हर सदस्य की जेब काटना और फिर लूट के उसी पैसों का एक छोटा सा हिस्सा जनता को लौटाकर वाहवाही लूटना इस फरेबी सरकार की आदत बन चुकी है.

‘नशे के कारोबार का अड्डा बन गया’
कांग्रेस नेता ने कहा महंगाई जान ले रही है. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है. सड़कों पर चन्द्रमा की सतह जैसे गड्ढे हैं. बाज़ार में सन्नाटा पसरा है. बेटी घर की चौखट पार करते ही असुरक्षित है. किसान बिलख रहे हैं. व्यापारियों से वसूली जारी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी संरक्षित भू-माफिया नदी, पहाड़ और जंगल निगल रहे हैं. मध्य प्रदेश नशे के कारोबार का प्रमुख अड्डा बन गया है. बिजली कटौती से घर से लेकर सड़कों तक पर अंधेरा पसरा है.

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री (मोहन यादव), शिवराज सिंह चौहान को जो जंगलराज लागू करने में कुछ बरस लगे थे, आपने कुछ महीनों में ही वो कीर्तिमान रच दिया है. मैं उपचुनाव क्षेत्र की जनता से अपील करता हूं कि इस सरकार को जगाने और अपने वोट की ताक़त दिखाने की नीयत से मतदान करें और बीजेपी की पराजय सुनिश्चित कर लोकतंत्र के महापर्व को पावन और सार्थक बनायें.

यह भी पढ़ें: डिंडोरी में स्वास्थ्य विभाग का अमानवीय चेहरा! मृतक की प्रेग्नेंट पत्नी से साफ कराया बेड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget