एक्सप्लोरर

MP Budget 2023: चुनावी बजट में शिवराज सरकार की सबको लुभाने की कोशिश, 10 प्वाइंट में समझिए बजट की घोषणाएं

MP Politics: बजट में जनता को राहत देते हुए कोई नया कर नहीं लगाया है.इसके साथ ही चुनावी लिहाज से कई नई लोक लुभावन नीतियों की घोषणा भी शिवराज सरकार के इस अंतिम बजट में की गई है.

MP Budget 2023 Big Announcements: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट आज यानी बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Dewda) ने पेश किया. यह बजट 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का है. वित्त मंत्री ने कांग्रेस के वॉक ओवर के बीच अपना बजट भाषण पढा. बजट में जनता को राहत देते हुए कोई नया कर नहीं लगाया. इसके साथ ही चुनावी लिहाज से कई नई लोक लुभावन नीतियों की घोषणा भी शिवराज सरकार के इस अंतिम बजट में की. बजट में बेरोजगारों के साथ महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं पर खास फोकस किया गया है.

बजट की दस प्रमुख घोषणाएं

  1. चुनावी साल में युवाओं और बेरोजगारों को लुभाने के लिए एक लाख नई नौकरियों की घोषणा शिवराज सरकार के इस बजट में की गई है. इस वक्त देशभर में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है.
  2. स्कूली जाने वाली बच्चियों को साइकिल बांटने वाली शिवराज सरकार इस बार एक और बड़ी योजना लेकर आई है.फर्स्ट डिवीजन में 12वीं क्लास पास करने वाली छात्राओं को सरकार अब ई-स्कूटी देगी.
  3. मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या है. इसे लेकर अक्सर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठता है. इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास इस बजट में किए गए हैं. प्रदेश में एमबीबीएस (MBBS) की सीटें 2055 से बढ़ाकर 3605 की जाएंगी.
  4. कमलनाथ की किसान कर्ज माफी योजना पिछले चुनाव में बीजेपी को भारी पड़ी थी. इसलिए इस बार किसानों को लुभाने के लिए बजट में बड़ा दांव खेला गया है.बजट घोषणा की गई है कि बकायादार किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी.
  5. सूबे में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए भी बजट में बड़ा प्रावधान किया गया है. प्रदेश में 109 रेलवे ओवर ब्रिज सहित 354 पुल बनेंगे. पुल और सड़कों के लिए 10154 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
  6. धर्म के रास्ते वोट लेने के लिए भी शिवराज सरकार ने बजट में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसी प्रयोजन से सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक,सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक को डेवलप किया जाएगा. इसके लिए 358 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.
  7. इंदौर और भोपाल के लिए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट बड़े वोट बैंक की वजह बनने वाली है. इसे ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए 710 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है.
  8. खेलो इंडिया यूथ गेम के आयोजन से उत्साहित शिवराज सरकार ने इस बार खेल विभाग को 738 करोड़ का बजट दिया है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में घोषणा की कि यह पिछले साल से ज्यादा है. इसके साथ ही स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है.
  9. अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का मास्टर स्ट्रोक है सीएम लाडली बहना योजना. इस योजना के लिए बजट में मोटी रकम का प्रावधान किया गया है. सीएम लाडली बहना योजना के लिए सात हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है. इस योजना में पात्र महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.
  10. नर्मदा नदी से जुड़ी योजनाएं भी मध्य प्रदेश के हर चुनाव में नेताओं के लिए पसंदीदा विषय रहे हैं.इसी के चलते शिवराज सरकार ने राज्य में 900 किलोमीटर का नर्मदा पथ बनाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही नर्मदा का पानी किसानों तक पहुंचाने की योजना भी शिवराज सरकार के आखरी बजट में रखी गई है.

ये भी पढ़ें:- MP Budget 2023: कांग्रेस सदस्यों ने नहीं सुना बजट भाषण, सदन से किया वॉक आउट, बीजेपी सरकार पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget