एक्सप्लोरर

MP Board Exam 2023: बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 18 लाख से ज्यादा छात्र, इस बार नहीं मिलेगी दूसरी कॉपी, जानें नियम

MPBSE 10th and 12th Exam: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो रही है. परीक्षार्थियों को सुबह 8.45 बजे के बाद परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. वहीं, मोबाइल ले जाना दंडनीय है.

MPBSE 10th and 12th Exam 2023: मध्य प्रदेश में कल यानि एक मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. 10वीं की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को खत्म होगी. 12वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 2 मार्च से होगी और समापन एक अप्रैल को होगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में 32 पेज की उत्तर पुस्तिका परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएगा. अब परीक्षार्थियों को सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के कुल 18 लाख 22 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. एक मार्च से शुरू हो रही 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नौ लाख 65 हजार और 12वीं की परीक्षा में आठ लाख 57 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे.

कल से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा 

बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश में 3 हजार 852 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. परीक्षा केंद्रों में 3099 सरकारी और 753 निजी स्कूल शामिल हैं. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने इस बार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 324 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 294 परीक्षा केंद्रों को संवदेनशील घोषित किया है. परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है. चार विषयों की उत्तर पुस्तिका पर स्टीकर की जगह बार कोड लगाया गया है.

प्रयोग सफल रहने पर अगले वर्ष सभी विषयों की बारकोडिंग की जाएगी. परीक्षार्थियों को तनाव मुक्त परीक्षा देने का आह्वान किया गया है. मानसिक तनाव दूर करने के लिए उमंग किशोर हेल्पलाइन 14425 और बोर्ड की हेल्पलाइन 18002330175 से परामर्श प्राप्त किया जा सकता है.

परीक्षार्थियों के लिए जारी किया गया दिशानिर्देश  

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का विषय संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा. परीक्षार्थियों की परीक्षा हॉल में सुबह 8.30 बजे हाजिरी अनिवार्य होगी. सुबह 8.45 बजे के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं मिलेगी. मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा. अभिभावक कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए बच्चों को बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देंगे और सुनिश्चित करेंगे की बीमार ना होने पाएं. परीक्षा हॉल में किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, वर्जित कागजात, चिट पुस्तकें, नोट्स, कैलकुलेटर, मोबाइल ले जाना दंडनीय है.

उत्तर पुस्तिका पर परीक्षक के लिए लिखना परीक्षार्थियों को महंगा पड़ेगा. परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में लाल स्याही या लाल पेंसिल का इस्तेमाल न करें. प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र पर अनुशासन बनाये रखने के लिए केंद्राध्यक्ष या सहायकों का आदेश पूरी तरह से पालन करना आवश्यक है. अनुशासनहीनता, उद्दंडता और आदेशों की अवहेलना करने पर परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल से निकाला जा सकता है और कार्रवाई भी की जा सकती है. एडमिट कार्ड मांगे जाने पर परीक्षार्थी को दिखाना होगा. प्रत्येक छात्र को रोजाना एडमिट कार्ड के साथ आना जरूरी होगा. 

Indore: कपल ने खोला अनोखा 'डॉगी ढाबा', यहां कुत्तों के खाने, जन्मदिन और बोर्डिंग के लिए है ये खास सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget