एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद शिवराज के इन तीन बयानों से BJP हाई कमान भी हैरान! कांग्रेस को मिला हमले का मौका

MP News: लोकसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तीन बयान कांग्रेस को तंज कसने का मौका दे रहे हैं. साथ ही आरोप लग रहे हैं कि सीएम की कुर्सी जाने पर उनका दर्द छलक रहा है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 15 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के तीन बयान कांग्रेस को बीजेपी पर तंज करने का मौका दे रहे हैं. इन तीन बयानों को लेकर शिवराज सिंह चौहान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कांग्रेस कह रही है कि कुर्सी जाने पर शिवराज का दर्द छलक रहा है, जबकि बीजेपी का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे. हालांकि, हाई कमान ने डॉक्टर मोहन यादव की ताजपोशी करते हुए बदलाव के जरिए सभी को अवसर देने की रणनीति पर काम किया. अभी डॉक्टर मोहन यादव को सीएम की कुर्सी संभाले एक महीना भी नहीं हुआ है और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तीन ऐसे बयान सामने आए हैं, जिन्हें लेकर कार्यकर्ताओं से लेकर हाई कमान तक हैरान है. 

'संगठन जो भी फैसला लेता है उसे सब मानते हैं'
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक बीजेपी में जो भी संगठन फैसला लेता है उसे कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेता तक सभी मानते हैं. वर्तमान में डॉक्टर मोहन यादव सरकार जनहित में कार्य कर रही है. लोकसभा की प्रदेश की सभी 29 सीट बीजेपी जीतने वाली है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद भी पार्टी में छोटा नहीं हुआ है. 

'मांगने से मर जाना बेहतर'
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पहला बयान भोपाल में उस समय सामने आया था जब बीजेपी ने मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर मोहन यादव का नाम सामने रख दिया था. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "कुर्सी के लिए सब दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं, ऐसे में मैं कहना चाहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मर जाना अच्छा समझता हूं".

'राजतिलक के पहले जाना पड़ा वनवास'
शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह जिले सीहोर में एक आम सभा के दौरान कहा कि राजतिलक के पहले कभी-कभी वनवास पर भी जाना पड़ता है. उन्होंने भगवान श्री राम का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके राजतिलक की तैयारी चल रही थी पर अचानक उन्हें वनवास पर जाना पड़ा. इसी प्रकार उन्होंने खुद की तुलना भी करते हुए कहा कि अब उन्हें कोई जिम्मेदारी मिल सकती है. 

'होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब...'
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'जब वह मुख्यमंत्री थे तो उनके चरण कमल के समान थे, लेकिन जैसे ही कुर्सी चली गई, वैसे ही होर्डिंग से ऐसे फोटो गायब हो गए जैसे गधे के सिर से सींग.' यह बयान भी उनका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 'शिवराज जी, मैं इसीलिए मुख्यमंत्री कार्यकाल में होर्डिंग पर अपने फोटो नहीं लगवाता था.'

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में कल सीएम मोहन यादव की बैठक, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget