एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के इस विधायक ने अपनाया अनोखा तरीका, 50 फीसदी जनता कहेगी तो लड़ेंगे चुनाव

MP Election 2023 News: विधायक संजय पाठक ने घोषणा की थी कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग कराएंगे. 50 प्रतिशत तक जनता उन्हें चुनाव लड़ने का कहेगी तो वे ही चुनाव लड़ेंगे.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक संजय पाठक के सियासी भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है. दरअसल विधायक संजय पाठक ने 21 अगस्त से अपने स्वयं के लिए विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग की शुरुआत की थी. 5 दिन चलने वाली इस वोटिंग में वोटों की गणना आज है. आज तय होगा कि संजय पाठक आने वाले विधानसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतरेंगे या नहीं. संजय पाठक के अनुसार यदि 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे पर ही वे चुनावी मैदान में उतरेंगे. 

बता दें कि विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक द्वारा बीते दिनों घोषणा की थी वे अपनी विधानसभा में वोटिंग कराएंगे. उनकी घोषणा के बाद से ही 21 अगस्त से मध्य प्रदेश की विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग कराई जा रही है. 5 दिन चलने वाली इस वोटिंग की आज गिनती है. विधायक संजय पाठक ने घोषणा की थी कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग कराएंगे. 50 प्रतिशत तक जनता उन्हें चुनाव लड़ने का कहेगी तो वे ही चुनाव लड़ेंगे, यदि उन्हें 49 प्रतिशत वोट भी मिले तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसी तारतम्य में वोटिंग कराई जा रही हैं.

280 मतदान केन्द्रों पर हुई वोटिंग
विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजय पाठक द्वारा 280 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग कराई है. इस वोटिंग प्रक्रिया के लिए बकायादा मतपेटियों को सील लगाकर बंद किया गया और लिस्ट के हिसाब से मतपत्र लेकर वोटिंग टीम रवाना की गई थी.

वोटिंग की जवाबदारी विधानसभा के बाहर के जोन सेक्टर प्रभारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी. इसके बाद मतदाताओं को पर्ची बांटी गई थी. इन पर्चियों में लिखा है कि क्या संजय पाठक को प्रधान सेवक बनाना चाहते है? प्रश्न के दो विकल्प भी दिए है हां और न. वोटर इनमें अपनी पसंद पर निशान लगाकर वोट करेंगे.

जनता का फैसला ही स्वीकार
मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक संजय पाठक ने बताया कि वे 20 सालों से राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करते आ रहे हैं. अब जनता ही तय करेगी कि वे चुनाव लड़े या नहीं. विधायक संजय पाठक ने बताया कि आज मतों की गणना है यदि 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलते हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. विधायक पाठक का कहना है कि पद महत्वपूर्ण नहीं है, पार्टी आलाकमान जिसको चाहे टिकट दें, मुझे स्वीकार है. जनता ही मेरे भाग्य का फैसला तय करेगी.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए 7 रथ तैयार, 22 दिन में 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी रथ यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget