एक्सप्लोरर

MP Election 2023: नामांकन फॉर्म पर चली स्क्रूटनी की कैंची, उज्जैन संभाग में ही 53 हुए रिजेक्ट

MP Elections: उज्जैन संभाग की 29 विधानसभा सीटों पर 53 नामांकन निरस्त हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा निरस्त नामांकन की संख्या 10 है, जबकि कई विधानसभा सीटों पर एक भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर उज्जैन (Ujjain) संभाग की सभी 29 विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में दावेदारों ने नामांकन किए हैं. इनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन शामिल हैं. पूरे संभाग की विधानसभा सीटों पर 53 नामांकन रिजेक्ट हुए हैं. मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. 

इसके अलावा दूसरे राजनीतिक दल भी त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद के चलते पूरी ताकत लगा रहे हैं. ऐसे में नामांकन भरने के बाद अब थोड़ी तस्वीर साफ हो गई है. दो नवंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है. इसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. उज्जैन संभाग की सभी 29 विधानसभा सीटों पर दावेदारों ने नामांकन भरने में भी काफी रुचि दिखाई. देवास जिले की बागली विधानसभा सीट से सबसे कम 7 नामांकन भरे गए, जबकि उज्जैन जिले की बड़नगर सीट से सबसे ज्यादा 24 नामांकन भरे गए हैं. गौरतलब है कि यहां पर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला है. 

इन सीटों पर हुए सभी नामांकन स्वीकृत

उज्जैन संभाग की कई ऐसी विधानसभा सीट हैं, जहां पर प्रत्याशियों के सभी नामांकन स्वीकृत हुए हैं. तराना विधानसभा सीट से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे सभी स्वीकृत हो गए. इसी तरह उज्जैन दक्षिण से सभी 12, हाटपिपलिया से 11 नामांकन भरे गए थे और सभी स्वीकृत हो गए हैं. इसी प्रकार गरोठ सीट से 13 नामांकन आए थे और सभी स्वीकृत हो गए हैं. वहीं मंदसौर से 12, नागदा से 16, खातेगांव से 13, बागली से 7 नामांकन भरे गए थे और सभी स्वीकृत हो गए हैं.

इन सीटों पर नामांकन हुए रिजेक्ट

उज्जैन संभाग की आगर विधानसभा सीट से 15 नामांकन भरे गए थे. इनमें से 14 स्वीकृत हो गए जबकि एक को रिजेक्ट कर दिया गया. यह अस्वीकृत नामांकन लालजी राम ने बीजेपी से भरा था. इसी तरह बड़नगर विधानसभा सीट पर 24 नामांकन आए, जिनमें से 14 स्वीकृत हो गए. जावरा से 15 में से 14 नामांकन स्वीकृत हो गए. कालापीपल में 11 में से 10, घटिया में 12 में से 10, देवास में 10 में से 9 नामांकन स्वीकृत हो गए हैं. इसी प्रकार जावेद में 23 में से 18, महिदपुर में 20 में से 18, मानसा में 22 में से 17, रतलाम शहर में 12 में से 11, रतलाम ग्रामीण में 9 में से 7, सैलाना में 14 में से 12, सुसनेर में 17 में से 13, शाजापुर में 21 में से 16,  सोनकच्छ में 16 में से 14, उज्जैन उत्तर में 12 में से 11, नीमच में 17 में से 15, शुजालपुर और सुवासरा में 16 में से 13 नामांकन स्वीकृत हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अखिलेश यादव-जया बच्चन समेत इन दिग्गजों का नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget