एक्सप्लोरर

MP: 7 बार के MLA के क्षेत्र में ये कैसा विकास! आबादी 500, आज भी नहीं एक सड़क, प्रसूता के लिए घर तक नहीं आ सकी एंबुलेंस

MP Elections 2023: भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर की इछावर विधानसभा के ग्राम सुआखेड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गांव में अभी तक सड़कें नहीं बन पाई है.

MP News: राजनीति मंचों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भले ही डिजिटल इंडिया के नाम पर तमाम दावे किए जाते हो, लेकिन हकीकत इनसे कोसो दूर है. एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले व पूर्व राजस्व मंत्री, 7 बार के बीजेपी विधायक करण सिंह वर्मा की इछावर विधानसभा क्षेत्र से. गांव में सड़क नहीं होने से प्रसूता को लेने एंबुलेंस घर तक नहीं आ सकी. नतीजतन परिजन दो किलोमीटर दूर खटिया पर लादकर प्रसूता को सड़क तक लेकर पहुंचे, तब एंबुलेंस नसीब हो सकी. 

जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर की इछावर विधानसभा के ग्राम सुआखेड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें इछावर विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता करण सिंह वर्मा 7 बार से विधायक बनते आ रहे हैं.
 
विधायक वर्मा दो बार प्रदेश के मंत्रीमंडल में सदस्य भी रह चुके हैं. बावजूद उनके विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत मोया पानी का सुआ खेड़ा गांव सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं से जूझ रहा है. इस गांव की आबादी 500 की है. गांव में सडक़ नहीं होने की वजह से स्कूल के छात्र-छात्राओं को कीचड़ से सने रास्ते से ही स्कूल जाना पड़ता है. 
सबसे अधिक मरीजों की फजीहत
 
गांव में सड़क नहीं होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को उठाना पड़ती है. ग्रामीण खटिया पर लादकर मरीज को दो किलोमीटर दूर पक्की सड़क तक ले जाते हैं, तब कहीं जाकर मरीज को एंबुलेंस या चार पहिया वाहन नसीब हो पाता है. ग्राम सुआखेड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
 
मानवता को शर्मसार करता यह वीडियो 22 जुलाई का बताया जा रहा है. आशा नाम की एक महिला की डिलीवरी होनी थी, रास्ता खराब होने से एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाई और मजबूरन प्रसूता महिला को ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर खटिया पर लाद कर पक्के रोड तक पहुंचाया, जिसके बाद महिला को चार पहिया वाहन से अस्पताल ले जाया जा सका.
 
15-20 साल से यही हाल
 
ग्रामीणों के अनुसार बीते 15-20 सालों से ग्राम में सडक़ का अभाव है. सड़क निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. हर बार जनप्रतिनिधियों द्वारा महज आश्वासन ही दिया गया, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका. हर बारिश में ग्रामीणों को यूं कष्ट भरा जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है. ग्रामीण रामसिंह मालवीय ने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से कई मरीजों की तो असमय मौत भी हो चुकी है.
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget