एक्सप्लोरर

MP Election 2023: नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की तीसरी वीडियो वायरल, मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए केंद्रीय मंत्री

MP Politics: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की तीसरी वीडियो भी वायरल हो रही है. इसमें वह दस हजार करोड़ के लेनदेन की बात कर रहे हैं. कांग्रेस ने इस मामले में जांच की मांग की है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू के लेन देन को लेकर वायरल वीडियो में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर मंगलवार (14 नवंबर) को भी एक वीडियो वायरल हुआ. ये इस तरह की तीसरी वीडियो जारी हुई है. मंगलवार (14 नवंबर) को जब मीडिया ने नरेंद्र सिंह तोमर से इस पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो वे बगैर कुछ बोले आगे बढ़ गए. इस दौरान उनके चेहरे पर परेशानी की लकीरें साफ नजर आईं और प्रेस के माइक हटाते हुए कार में बैठ गए.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के एक एक करके तीन वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत का पारा बढ़ गया है. इन वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया.  गौरतलब है कि वायरल वीडियो के कुछ दिन पहले भी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था. उसमें भी वह करोड़ों रुपये के लेनदेन की चर्चा करते हुए नजर आ रहे थे. इस तरह एक दूसरी वीडियो में भी हजारों करोड़ रुपये के लेनदेन की चर्चा होते हुए सुना जा सकता है. 

'कांग्रेस ने की जांच की मांग'
मंगलवार (14 नवंबर) को इसको लेकर एक तीसरा वीडियो भी आया है, जिसमें देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से हजारों करोड़ की लेनदेन को लेकर चर्चा कर रहे हैं. इसमें दस हजार करोड़ की बात हो रही है. वायरल वीडियो को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है. वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी नेताओं ने इस पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है. इसको वीडियो को लेकर कांग्रेस ने ईडी सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों से जांच करने की मांग कर रही है.

मीडिया से कतराते नजर आए नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर ग्रामीण में चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा में बीजेपी की रीति नीति की चर्चा की और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की. सभा को संबोधित करने के बाद जब मीडिया ने नरेंद्र सिंह तोमर से उनके बेटे के देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के वायरल वीडियो को लेकर सवाल पूछा, तो वह प्रेस के माइक को हाथ से हटाकर तेजी से गाड़ी की तरफ भागते हुए नजर आए. इस मौके पर वह काफी परेशान दिखाई पड़े. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने जब उनसे बात करने की कोशिश की, तब भी उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की और गाड़ी में बैठकर हेलीकॉप्टर की ओर रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: राज बब्बर का दावा- 'MP के 51% बच्चों में कुपोषण', बोले- 'प्रदेश का दुर्भाग्य है यहां 18 साल से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget