एक्सप्लोरर

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा- 'अब की बार 200 पार'

MP Assembly Elections 2023: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सजग हो गई है. देश प्रभारी ने कहा कि तकनीक के उपयोग में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता दूसरे प्रदेश के कार्यकताओं से कहीं आगे हैं.

MP Assembly Elections 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है. बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया है. यह जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ताओं को ही निभानी होगी. 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 41 फीसदी वोट मिला था, लेकिन अब यह आंकड़ा 51 फीसदी के पार जाना चाहिए.

यह बात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (Muralidhar Rao) ने भोपाल ग्रामीण के परवलिया मंडल के कुराना शक्ति केन्द्र पर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बीते साल हमने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बूथों को डिजिटल बनाया और इस काम में मध्य प्रदेश देश में रोल मॉडल बना.

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि तकनीक के उपयोग में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता दूसरे प्रदेश के कार्यकताओं से कहीं आगे हैं. पिछले चुनाव में हमारा वोट शेयर 41 फीसदी था, जिसे बढ़ाकर संगठन ने हमें 51 फीसदी का लक्ष्य दिया है. उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनाव में अब की बार 200 पार और 51 फीसदी वोट लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें.

योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे कोई

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे यहां बूथ केन्द्र शक्ति केन्द्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजना का लाभ सभी वर्गो को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हमें निरंतर बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र पर तैनात होकर गरीबों का जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो लोग योजनाओं से वंचित हैं उनको जोड़ने का काम करना है. सभी कार्यकर्ताओं को पूरी उर्जा के साथ कार्य करके चुनाव में विजयश्री दिलानी है.

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी ने बूथ सशिक्तकरण अभियान को लेकर जो कार्य निर्धारित किए गए हैं, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें. इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अगर हम अपने बूथ को सशक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव जीतना हमारे लिए आसान है. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला अध्यक्ष केदारसिंह मंडलोई, विधायक विष्णु खत्री, तीरथ सिंह मीणा, प्रमोद सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाह सहित बूथ के सदस्य उपस्थित थे.

बीएलए के घर किया भोजन

प्रदेश प्रभारी राव शनिवार को भोपाल ग्रामीण के प्रवास पर थे. उन्हांने बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत भोपाल ग्रामीण के परवलिया मंडल के कुराना शक्ति केन्द्र स्थित बूथ क्रमांक 248 में कार्यकर्ताओं से संवाद किया. उन्होंने बीएलए सुनील मेवाड़ा के घर पहुंचकर भोजन किया और उनके परिजनों से भेंट की.

ये भी पढ़ें: Datia News: बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच आखिरी लाइन में बैठे दिग्विजय सिंह, जानें- इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget