एक्सप्लोरर

MP Election 2023: क्या MP में चुनाव की तारीख से पहले लिस्ट जारी करने से बढ़ेगी BJP की बेचैनी? सर्वे में जवाब ने चौंकाया

ABP News C Voter Survey: विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रदेश 29 जिलों के 39 सीटों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है. इस पर सी वोटर सर्रे ने हैरान करने वाला सर्वे किया है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले चर्चा-परिचर्चा और अटकलों का दौर शुरू हो गया है. प्रदेश की सभी सियासी जमातें आगामी चुनाव में अभी से जीत का दावा कर रही हैं. मध्य प्रदेश में बीएसपी ने सबसे पहले सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. प्रदेश की सत्ता में 20 साल से काबिज और वर्तमान ने सत्तारुढ़ बीजेपी ने भी चुनाव से तीन महीने पहले 39 सीटों के लिए 17 अगस्त को उम्मीदवारों के नामों का एलान किया. इस लिहाज से देखा जाये तो उन्होंने मुख्य विपक्षी कांग्रेस से बढ़त बना ली है. 

मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह तक चुनाव संभावित हैं. इस दौरान प्रदेश के कुल 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने मध्य प्रदेश के 29 जिलों के 39 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक चौंकाने वाला सर्वे का किया है. इस सर्वे में प्रदेश के मतदाताओं से बीजेपी के द्वारा पहली लिस्ट को जारी करने को लेकर सवाल किया गया था. ये सर्वे 7 हजार 679 लोगों पर आधारित किया गया था.

बीजेपी के पहली लिस्ट को लेकर सर्वे में हुआ ये खुलासा

सी वोटर ने लोगों से सवाल पूछा था कि क्या एमपी में 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर बीजेपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है? इस पर लोगों के चौंकाने वाले ओपिनियन सामने आये हैं. सर्वे में शामिल 45 फीसदी लोगों ने बताया कि बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर बढ़त बना ली, वहीं 47 फीसदी ने इस पर असहमति जताई है. जबकि सर्वे में शामिल 8 फीसदी लोगों ने इस पता नहीं का आप्शन चुना. इस बार प्रदेश में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, बीएसपी सहित कई अन्य पार्टियां भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं. 

सी सर्वे में बन रहे हैं 2018 जैसी स्थिति

मध्य प्रदेश में साल 2018 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 109 सीटों पर कामयाबी मिली थी. इस जीत के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ की अगुवाई सरकार बनाई, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में पार्टी में विद्रोह कई विधायकों ने साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था. सिर्फ डेढ़ साल के बाद शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बीजेपी ने दोबारा सत्ता में वापसी की. आगामी चुनाव को लेकर सी वोटर के सर्वे में पिछले विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति बनती दिखाई पड़ रही है. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी में मल्लिकार्जुन खरगे का पहला चुनावी दौरा, संत रविदास के बहाने पीएम मोदी और शिवराज सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget