एक्सप्लोरर

MP Politics News: आदिवासी जनाधार बचाने में जुटी कांग्रेस, संगठनों को एक मंच पर लाने की कवायद में कमलनाथ

MP News: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने आदिवासी विधायकों के साथ बैठक कर उन्हें आदिवासी संगठनों को एक मंच पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है.

Madhya Pradesh News: साल 2018 में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में कांग्रेस (Congress) के लिए संजीवनी बने आदिवासी समुदाय को साधने के लिए कांग्रेस ने फिर रणनीति बनाना शुरू कर दी है. साल 2023 में होने जा रहे मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने आदिवासी विधायकों के साथ बैठक कर उन्हें आदिवासी संगठनों को एक मंच पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है. 

कांग्रेस ने तेज की तैयारी
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की डेढ दशक पुरानी बीजेपी सरकार को प्रदेश की सत्ता से हटाने में आदिवासी समुदाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. हालांकि, प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार महज डेढ साल ही रह सकी और फिर से बीजेपी काबिज हो गई. अब साल 2023 में फिर से विधानसभा चुनाव है. चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने अभी से एड़ी चोंटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है.

MP News: पीएम मोदी ने महाकाल से क्या मांगा? पूजा कराने वाले शासकीय पुजारी ने दी ये बड़ी जानकारी

आदिवासियों पर जताया भरोसा
कांग्रेस एक फिर आदिवासियों पर भरोसा जता रही है और उसी के मुताबिक रणनीति भी बना रही है. आदिवासियों को अपनी ओर खींचने के लिए बीते दिन कांग्रेस के चीफ व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी विधायकों के साथ एक बैठक आयोजित की. इस बैठक के दौरान चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को आदिवासी संगठनों को अपनी ओर आकर्षित करने व एक मंच पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है. बैठक के दौरान जयस के संरक्षक डॉक्टर हीरालाल अलावा, बाला बच्चन, अशोक मर्सकोले, सुरेन्द्र सिंह बघेल, कांतिलाल भूरिया सहित आदिवासी विधायक मौजूद रहे.
 
कमलनाथ बोले बीजेपी की कथनी करनी बताना है
कमलनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आदिवासी नेताओं से कहा कि आदिवासियों के बीच जाकर बीजेपी और आरएसएस की कथनी और करनी से अवगत कराना है. आदिवासियों को बताना है कि बीजेपी और संघ उन्हें कैसे गुमराह कर रहा है. आदिवासियों को आपस में लड़ाकर उन्हें उपजातियों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है. यह सच्चाई आदिवासियों के बीच पहुंचकर उन्हें बताना है.

आदिवासी नेताओं ने बताए मूलभूत मुद्दे
बैठक के दौरान आदिवासी विधायकों ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस चीफ कमलनाथ को आदिवासी समुदाय के मूलभूत मुद्दों से अवगत कराया. बैठक के दौरान आदिवासी समाज और आदिवासी सामाजिक संगठनों की भूमिका को लेकर चर्चा की. उल्लेखनीय है अगले साल मध्य प्रदेश में होने जा रहा विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के लिए चुनौती बन गया है . दोनों ही प्रमुख दलों की सुई आदिवासी समाज पर आकर टिक गई है. दोनों ही प्रमुख दल आदिवासी समाज को रिझाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं.

MP News: पढ़ा-लिखा कर सरकारी अफसर बनाएंगे, 'संगीता' का जन्मदिन मनाते किन्नरों ने किया वादा, देखें ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget