एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी-कांग्रेस को इस पार्टी से मिलेगी कड़ी टक्कर? एमपी की 80 सीटों पर जल्द उतारेगी उम्मीदवार

MP Elections 2023: जयस का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष अंतिम मुजाल्द ने कहा कि, सभी लोग एक ही झंडे पर चुनाव लड़ेंगे. पार्टी कांग्रेस-बीजेपी से कोई आगामी चुनाव में कोई समझौता नहीं करेगी.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने बाकी हैं. चुनावों से पहले टिकट को लेकर होड़ शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश में सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर बाजी मार ली. वहीं अब जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) भी जल्द उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने जा रही है. जयस ने 40 सीटों के पर सिंगल नाम तय कर लिए हैं यानि इन सीटों पर पार्टी की तरफ सो कोई दूसरा कैंडिडेट दौड़ में शामिल नहीं है. जयस की रणनीति है कि प्रदेश की 80 सीटों पर उच्च शिक्षित युवाओं को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा.

महीने बाद मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जयस भी पूरी दमदारी से मैदान में उतरने जा रही है. जयस जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने जा रही है. बीते दिनों जयस चुनाव समिति की बैठक में 80 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों से बायोडाटा की जानकारी मांगी थी. जयस संचालन समिति के संयोजक राजेन्द्र सिंह पंवार के अनुसार 20 अगस्त तक 5-5 लोगों की कमेटी बनाने के लिए कहा गया है. 

शिक्षित युवाओं को जयस बनायेगी उम्मीदवार

जयस ने इसके लिए जिला, विधानसभा, सेक्टर और बूथ लेवल पर 1500 लोगों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया है. जयस के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम के अनुसार जयस मध्य प्रदेश की 80 सीटों पर उच्च शिक्षित युवाओं को प्रत्याशी बनाने जा रही है. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, पार्टी 80 सीटों पर सिर्फ आदिवासी कैंडिडेट ही नहीं उतारेगा. पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक आगामी चुनाव में ओबीसी और सामान्य वर्ग के नेतोओं को भी टिकट दिया जायेगा. 

बीजेपी-कांग्रेस से समझौता नहीं- अंतिम मुजाल्द

जयस के एक अलग गुट का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष अंतिम मुजाल्द के अनुसार, 'सभी लोग एक झंडे पर ही चुनाव लड़ेंगे. हम कांग्रेस और बीजेपी से कोई समझौता नहीं करेंगे. हमारा संगठन स्वतंत्र रूप से विधानसभा का चुनाव लड़ेगा.' चुनाव से पहले पार्टी शक्ति प्रदर्शन के लिए 21 अक्टूबर को बड़ा आयोजन करने की योजना बना रही है. पार्टी नेताओं के मानें तो इस जनसभा में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें: MP News: हादसा या साजिश!, इंदौर में आधी रात दरगाह में आग लगने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget