एक्सप्लोरर

MP Election 2023: क्या है विधानसभा 1 का चुनावी मूड? 3 बार लगातार जीतने वाली पार्टी क्या कर पाएगी इस बार कमबैक

MP Election 2023 News: इंदौर-1 से कांग्रेस के संजय शुक्ला कमलनाथ के बेहद करीबी कहे जाते हैं, इसलिए अब सवाल ये है कि क्या तीन बार की लगातार विजयी रही बीजेपी इस विधानसभा में कमबैक कर पाएगी?

MP Election 2023: ब्राम्हण बाहुल्य वाली इंदौर की विधानसभा क्रमांक एक में बीजेपी लगातार तीन बार विजयी रही, लेकिन पिछली बार बीजेपी उम्मीदवार को मात देकर कांग्रेस के संजय शुक्ला ने बाजी मार ली. विधायक के इस क्लीन स्वीप ने सबको चौंका दिया. एक ओर जहां संजय शुक्ला स्वयं ब्राम्हण वर्ग से आते हैं. वहीं उन्होनें यादव व अन्य समाजजनों को भी बखूबी साधने का काम किया. संजय शुक्ला कमलनाथ के बेहद करीबी कहे जाते हैं. इसलिए अब सवाल ये है कि क्या तीन बार की लगातार विजयी रही बीजेपी इस विधानसभा में कमबैक कर पाएगी?

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और औद्योगिक नगरी इंदौर में शहरी और ग्रामीण सीटों को मिलकर कुल 9 विधानसभा सीट है. आज हम बात कर रहे है, इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की. जहां से कांग्रेस के विधायक है. कांग्रेस के संजय शुक्ला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी माने जाते है. इस बार भी कांग्रेस लगभग संजय शुक्ला पर ही दांव लगाएगी. 

साल 2003 से 2013 तक बीजेपी के पक्ष रही
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के पिछले चुनावों की बात करे तो यह सीट बीजेपी के पास सबसे ज्यादा रही है. यह सीट साल 2003 से 2013 तक बीजेपी के पक्ष रही. साल 1998 में इस सीट पर कांग्रेस के रामलाल यादव विधायक रहे, लेकिन साल 2018 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया. आगामी चुनाव में इस सीट को वापस लेने के लिए बीजेपी उम्मीदवार की तलाश में है.

ब्राह्मण समुदाय का लम्बे समय से दबदबा है
इंदौर विधानसभा सीट ऐसी विधानसभा है जिसमे नए इंदौर के साथ ही पुराने इंदौर की झलक भी दिखती है. यहां मरीमाता मंदिर, बड़ा गणपति, जैन तीर्थ गोम्मटगिरी जैसी जगह इंदौर 1 की धार्मिक जगहों में शुमार हैं. इस विधानसभा में ब्राह्मण समुदाय का लम्बे समय से दबदबा है. इंदौर में ब्राह्मण समुदाय के करीब 2 लाख मतदाता है जो इंदौर एक में भी प्रभाव रखते हैं. इसके बाद जैन समुदाय के 90 हजार मतदाता है. 

सिंधी समुदाय के 2 लाख मतदाता इंदौर में हैं
जैन समाज के अलावा सिंधी समुदाय के 2 लाख मतदाता जो इंदोर भर में हैं वे भी यहां प्रभाव रखते हैं. 2008 चुनाव की बात करें तो बीजेपी से सुदर्शन गुप्ता को जनता ने 61047 वोट देकर विधानसभा भेजा था. वहीं, कांग्रेस से संजय शुक्ला को 52864 वोट के साथ हार का मुंह देखना पड़ा था. बहरहाल ये देखने वाली बात होगी कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को दोबारा मौका देती है या फिर बीजेपी पर भरोसा जताती है.

ये भी पढ़ें: MP News: कर्नाटक की तर्ज पर अब इंदौर में भी खुलेगा ट्रांसजेंडर क्लीनिक, कलेक्टर इलैयाराजा टी ने दिए निर्देश

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget