एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी कांग्रेस, इस वजह से पोस्टर से गायब है दिग्विजय सिंह का फोटो

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव में जनता को रिझाने के लिए जहां बीजेपी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं कांग्रेस भी कल से जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर जहां बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है. वहीं, कांग्रेस 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत करने वाली है. लेकिन इस दौरान कांग्रेस के चुनावी पोस्टर से एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो गायब होने चर्चाओं का विषय बना हुआ है. बता दें जन आक्रोश यात्रा के रथ पर लगे पोस्टर मध्य प्रदेश की राजनीति में खासे उबाल मार रहे हैं. इन पोस्टरों में खासियत यह है कि इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं है. राजनीतिक जानकारों के अनुसार र कांग्रेस के चुनावी रथ पर लगे पोस्टर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के फोटो नहीं होने के पीछे कांग्रेस की सोची समझी रणनीति ही बताई जा रही है. 

बता दें विधानसभा चुनावों में जनता को रिझाने के लिए जहां बीजेपी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं कांग्रेस भी कल से जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. कांग्रेस प्रदेश में एक साथ 7 स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी. कांग्रेस ने जो जन आक्रोश यात्रा का पोस्टर जारी किया है उसमें कमलनाथ के साथ सारे दिग्गज नेताओं के चेहरे हैं. लेकिन पोस्टर से दिग्गज नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गायब हैं.

दिग्विजय सिंह के गायब रहने के चलते प्रदेश की राजनीति उबाल मार रही है. हालांकि राजनीति के जानकार इसे कांग्रेस की सोची समझी रणनीति बता रहे हैं. कांग्रेस को डर है कि बीजेपी दिग्विजय सिंह के मिस्टर बंटाधार स्लोगन को भुना सकती है और यात्रा से चुनावी लाभ के बजाए बड़ा नुकसान हो सकता है. इसी के चलते जन आक्रोश यात्रा में लगे पोस्टर से दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है.
 
पोस्टर में इन नेताओं के फोटो
कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार करवाए गए हैं. इन रथों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को छोड़कर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत अन्य दिग्गज नेताओं के फोटो होंगे. नेता इन रथों पर सवार होकर जनता को संबोधित करेंगे. जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश की शिवराज सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, घोटालों को बताया जाएगा. शिवराज सरकार के कथित 50 प्रतिशत कमीशन की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए पर्चे छपवाए गए हैं.  

एक साथ सात स्थानों से निकलेगी यात्रा
बीजेपी द्वारा प्रदेश में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत पांच स्थानों की थी, जबकि कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत सात स्थानों से करने जा रही है. इनमें मंदसौर, श्योपुर, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा, हरदा और बुरहानपुर शामिल हैं. यात्रा के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सात बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. सभी सातों यात्राओं का ये नेता नेतृत्व करेंगे.

यह है जन आक्रोश यात्रा का रूट चार्ट
जीतू पटवारी- मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास
डॉ. गोविंद सिंह- श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना
अरुण यादव- छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल
कमलेश्वर पटेल- सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना
अजय सिंह- रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन
सुरेश पचौरी- हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम
कांतिलाल भूरिया- बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा

ये भी पढ़ें:

MP Elections 2023: रीवा में आज चुनावी रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेशवासियों को देंगे ये 10 गारंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget