एक्सप्लोरर

MP Election: कांग्रेस-बीजेपी में टिकट पर घमासान! मध्य प्रदेश में दावेदारों पर टिकी सबकी नजर

MP Politics: प्रदेश में कई जगहों पर टिकट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार में टकराव देखने को मिल रहा है. यही वजह बीजेपी दूसरी और कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने में देरी कर रहे हैं.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) को लेकर प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के दावेदारों की नजर उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हुई है. यही वजह है कि बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) हो या कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा (Jan Ashirwad Yatra), इनमें दावेदार अपने समर्थकों के जरिए पूरा जोश दिखा रहे हैं और कई जगह तो उनका जोश मुसीबत भी बन रहा है. राज्य में संभावना इस बात की है कि नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं.

इस बार राजनीतिक दल पिछले चुनाव की तुलना में जल्दी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना चाहते हैं और यही कारण है कि बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी आ चुकी है. इस सूची में 39 नाम है, वहीं दूसरी सूची की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ये कभी भी जारी हो सकती है. बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सूची जारी होने की बात कह रहे हैं. एक तरफ जहां बीजेपी पहली सूची जारी कर चुकी है और दूसरी सूची कभी भी जारी होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी उम्मीदवारों के मंथन में लगी हुई है.

उम्मीदवारों के चयन पर कमलनाथ ने क्या कहा?
प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का कहना है कि सूची तो आती रहेगी, मगर उम्मीदवारों को हम इशारा अभी कर देंगे. वैसे सोमवार (25 सितंबर) को पार्टी की दिल्ली में बैठक होने वाली है. पिछले दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली, जिसमें दावेदारों ने अपनी शक्ति का भरपूर प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है और इस यात्रा के दौरान दावेदार अपने समर्थकों के साथ यात्राओं को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं.

कांग्रेस-बीजेपी में टिकट पर टकराव
टिकट के दावेदारी को लेकर में कई स्थानों पर आपस में टकराव भी देखने को मिला है, जिससे राजनीतिक दलों के सामने विषम परिस्थितियां भी खड़ी हो गई. कुल मिलाकर दावेदारों के साथ उनके उम्मीदवारों का जोश हाई है और यही जोश कई जगह मुसीबत भी बन रहा है. बता दें, मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें है. बीजेपी की अगुवाई वाली शिवराज सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है, ऐसे में जल्द ही निर्वाचन आयोग चुनाव के तारीखों का एलान कर सकता है.

ये भी पढ़ें: MP Election: धार में अगले महीने जन आक्रोश यात्रा में प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार, जानिये उनके दौरे के क्या हैं सियासी मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget