एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: बीजेपी की लिस्ट आने के बाद उठे विरोध के सुर! अब भंवर सिंह ने खोला मार्चा, कहा- टिकट दो नहीं तो...

MP Elections: विधानसभा सीट के लिए भंवर सिंह शेखावत ने अपनी ताल ठोक दी है. भंवर सिंह शेखावत बदनावर से टिकट चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने बीजेपी के बड़े नेताओं से संपर्क भी किया है.

MP Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इन दोनों अंतर विरोध जमकर हो रहा है और इंदौर (Indore) की अलग-अलग विधानसभाओं में यह देखने को भी मिला है. पिछले दिनों जहां विधानसभा पांच में मौजूदा विधायक महेंद्र हार्डिया का विरोध किया गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खून से पत्र लिखकर उन्हें टिकट न देने की मांग की थी. वहीं महू में भी दबे पांव उषा ठाकुर का विरोध हो रहा है. उषा ठाकुर मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

इसके अलावा विधानसभा एक में हाल ही में विधायक रहे सुदर्शन गुप्ता का विरोध भी देखने को मिला था, जहां सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई थी. वहीं अब विरोध के स्वर भंवर सिंह शेखावत (Bhanwar Singh Shekhawat) के लिए भी नजर आने लगे हैं. भवर सिंह शेखावत पूर्व विधायक रह चुके हैं और मौजूदा समय में बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. भंवर सिंह शेखावत की बात करें तो वो बीजेपी के नेता तो हैं ही, लेकिन बदनावर से पहले चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि यह बात और है कि कांग्रेस के नेता जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में आए तो राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव भी उनके साथ बीजेपी में आ गए.

भंवर सिंह शेखावत ने ठोकी ताल
दत्तीगांव के आने के बाद भंवर सिंह शेखावत का राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ गया. अब जबकि चुनाव होना है, ऐसे में विधानसभा सीट के लिए भंवर सिंह शेखावत ने अपनी ताल ठोक दी है. भंवर सिंह शेखावत बदनावर से टिकट चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने बीजेपी के बड़े नेताओं से संपर्क भी किया है. मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के तमाम नेताओं तक उन्होंने अपनी बात पहुंचाई है.  भंवर सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा "वह किसी भी हालत में चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने यह बात भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी बता दी है. उन्होंने कहा मैनें वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है और कहा है कि बदनावर की जनता इस बार चाहती है कि मैं वहां से चुनाव लड़ूं."

'राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने नहीं किया विकास'
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने इस क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया और लोगों उन्हें पसंद नहीं करते हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आने की बात पर उन्होंने कहा की दत्तिगांव का विरोध पूरा क्षेत्र कर रहा है. एक सवाल पूछने पर की क्या वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, लेकिन जनादेश को नहीं ठुकराएंगे. भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनसे मिले हैं और उनके मित्र भी हैं.

वहीं इंदौर के विधायक संजय शुक्ला भी उनसे कुछ दिन पहले आकर मिले थे. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संजय शुक्ला मेरे बेटे जैसे हैं और वह कभी भी आकर मुझसे मिल सकते हैं.कांग्रेस की तरफ से ऑफर की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं के संपर्क में हैं. अगर उन्हें कांग्रेस से भी टिकट नहीं मिला तो फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने छोड़ी पार्टी, लगाया ये आरोप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget