एक्सप्लोरर

MP Election 2023: क्या उमा भारती लड़ेगी एमपी विधानसभा चुनाव? पूर्व सीएम बोलीं- 'मुझे आशीर्वाद दीजिए कि...'

MP Election 2023: उमा भारती ने कहा, महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण के लिए बहुत से राजनीतिक दल एवं समाज सेवी संगठन प्रयासरत हैं. मेरी भी इस विषय पर आस्था है जो राजनीति से परे है.

MP Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने एक बयान से बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. पिछले दिनों पूर्व सीएम उमा भारती ने प्रदेश की राजनीति में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उछाल दिया था. इसके साथ ही प्रदेश की राजनीति में लगातार चर्चा चल रही है कि उमा भारती चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में उमा भारती ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर ट्वीट कर कहा कि, लगातार यह खबरें सामने आ रही हैं कि मैं मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ूंगी, जबकि यह सच नहीं है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उमा भारती ने इस मामले में छह ट्वीट किए हैं. अपने पहले ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि, 'हमारी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कुछ केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा है, इस निर्णय का अभिनंदन. यह सभी नाम अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी लहरें पैदा करेंगे जिससे पूरा प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाभान्वित होगा.' दूसरे ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि, मध्य प्रदेश का बहुत ही प्रतिष्ठित समाचार पत्र सद्भावना से ही यह लिखता है कि, मैं मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडूंगी. इससे  मुझे बहुत दिक्कत एवं शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है क्योंकि यह सच नहीं है.' 

उमा भारती ने क्या कहा?
वहीं तीसरे ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि मैं इस ट्वीट के माध्यम से ही अपने सभी आत्मीयजनों इसमें टेली मीडिया एवं प्रिंट मीडिया (दोनों के भाई बहन भी शामिल हैं) के संपादकों से आग्रह करती हैं कि आपके संवाददाता मेरे विधानसभा या लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा ना करें, प्रश्न ना करें.' अगले ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि, 'मैं एक साधारण मनुष्य हूं, मेरी आप सबसे यही प्रार्थना है कि मुझे आशीर्वाद दीजिए कि मैं जिन सिद्धांतों पर आस्था रखती हूं उन पर विजय प्राप्त करूं.'

महिला ओबीसी आरक्षण पर बोलीं उमा भारती 
वहीं तीसरे ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि 'मैं पिछले साल बद्री-केदार एवं हिमालय नहीं गई थी क्योंकि यहां शराबबंदी की मुहिम में शामिल थी इस साल मैं कुछ समय के लिए कार्तिक मास में हिमालय एवं बद्री केदार जाने के लिए व्याकुल हूं. बस इतनी सी बात है. वहीं छठे और अंतिम ट्वीट में उमा भारती ने कहा कि, 'महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण के लिए बहुत से राजनीतिक दल एवं समाज सेवी संगठन प्रयासरत हैं, मेरी भी इस विषय पर आस्था है जो राजनीति से परे है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget