एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनावी साल में CM शिवराज का एक और बड़ा फैसला, मैहर को जिला बनाने का किया एलान

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने आज मैहर को जिला बनाने की घोषणा कर दी है. इसके बाद मध्य प्रदेश में 56 जिले हो गए हैं.

MP Assembly Election 2023: मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बना दिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं.बता दे कि यह मध्यप्रदेश का 56वां जिला होगा. वैसे,एक बार पहले भी मार्च 2020 में कमलनाथ की सरकार के दौरान केबिनेट ने मैहर को जिला बनाने की मंजूरी दी थी.

विंध्य क्षेत्र में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर को जिला बनाने की सौगात मिली. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा में वर्चुअल संबोधन के दौरान आज मंगलवार की सुबह मैहर  को जिला बनाने का एलान किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कहा कि मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया अभी से शुरू कर रहे है. मैहर की इस सभा में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गणेश सिंह, मंत्री रामखेलावन पटेल और जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा भी मौजूद थे.

मध्य प्रदेश में हुए अब इतने जिले
अब रीवा संभाग में सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली के साथ दो नए बने मऊगंज और मैहर जिला शामिल होंगे.मैहर जिला सतना जिले में अभी 10 तहसीलें कोठी, रघुराजनगर, रामपुर बघेलान, नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, रामनगर, मैहर, मझगवां, कोठार और बिरसिंहपुर शामिल हैं.इसी में से उचेहरा,मैहर और अमरपाटन को सतना से काटकर मैहर जिले में शामिल किया जाएगा. मध्य प्रदेश में अभी 55 जिले हैं. मैहर जिले बनने के बाद प्रदेश का 56वां जिला होगा. विंध्य के नागदा को भी जिला बनाने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है.

कमलनाथ सरकार ने लगाई थी मुहर
दरअसल,मार्च 2020 में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक में मैहर को जिला बनाए जाने के लिए मंजूरी दी थी. मैहर को जिला घोषित करने के बाद मैहर के लोगों में जमकर खुशी मनाई थी, लेकिन कमलनाथ सरकार गिरने के साथ ही मैहर को जिला बनाने की फाइल दबा दी गई. मैहर को जिला बनाने की मांग बीजेपी के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी भी लंबे समय से कर रहे थे. कहा जा रहा है कि विंध्य में मऊगंज के बाद मैहर को दूसरा जिला बनाने की घोषणा करके बीजेपी अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को बताया राजनीति का 'धोनी', कहा- मैदान पर जीतना जानते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
LPG Crisis In MP: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम!
मध्य प्रदेश: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज
मध्य प्रदेश: इंदौर नगर निगम ने बदला छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम, कांग्रेस हुई नाराज

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget