एक्सप्लोरर

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से किए 'पक्के वादे,' जानिए कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

MP Election 2023 News: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की कुछ सीटों के लिए अपने उम्मीदावारों के नामों का एलान कर चुकी है. पार्टी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है.

MP Samajwadi Party Menifesto: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार (17 अक्टूबर) को अपने 'पक्के वादों' का ऐलान कर दिया. कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं हो पाने के कारण सपा मध्य प्रदेश की 10 से 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने पर विचार कर रही है. सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां एक बयान में बताया, ''पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'पक्के वादे' जारी कर दिये हैं.''

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, ''यह चुनाव घोषणापत्र नहीं है बल्कि वादों की सूची है. पार्टी प्रत्याशियों की जीत के बाद सपा प्राथमिकता के आधार पर उन वादों पर अमल कराने को प्रतिबद्ध रहेगी.'' इस सवाल पर कि क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्ष दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (I.N.D.I.A.) के तहत कांग्रेस से तालमेल की सभी सम्भावनाएं खत्म हो गयी हैं? इस पर सपा प्रवक्ता ने कहा, ''इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिये है और राज्य विधानसभा चुनावों में इस पर अमल करने में दिक्कत हो रही है. 

सपा ने किया ये पक्का वादा
मध्य प्रदेश में सपा उम्मीदवारों को लेकर राजेन्द्र चौधरी ने कहा, 'चूंकि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये हैं, इसलिये सपा भी अब 10-12 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने पर विचार कर रही है.'' उन्होंने बताया कि सपा ने मंगलाव (17 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश की जनता से 'पक्का वादा' किया है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) और आदिवासियों को उनका ह और सम्मान दिलाया जाएगा, जाति जनगणना होगी और सभी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी. पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की जाएगी.''

एमएसपी, फ्री बिजली सपा के वादे में शामिल
पार्टी के चुनावी मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए राजेन्द्र चौधरी ने आगे बताया कि इसके अलावा पार्टी ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी पिछली सरकार के दौरान शुरू की गयी '1090 सेवा' की तर्ज पर एक त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने, मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार की गारंटी देने आदि के वादे भी किये हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिये आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा. मतों की गिनती तीन दिसम्बर को की जाएगी. प्रदेश की नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. 

ये भी पढ़ें: MP News: CM और डिप्टी सीएम के चुनावी क्षेत्र में ED-IT के रेड पर कांग्रेस का तंज, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget