एक्सप्लोरर

MP News: 12 दिन में तीन बार मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए क्या है PM का पूरा शेड्यूल

PM Modi: पीएम मोदी के दौरों की शुरुआत बीना से हो रही है. पीएम मोदी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना के आगासौद में बीना रिफाइनरी के विस्तारीकरण और पेट्रोकेमिकल परियाजना का शुभारंभ करेंगे.

Bhopal News: इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्य प्रदेश में सक्रियता बढ़ने वाली है. बीते 3-4 महीनों से लगभग हर महीने पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा हो रहा है. सितंबर के महीने में भी प्रधानमंत्री 3 बार मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के मध्य प्रदेश के चुनावी दौरों की शुरुआत 14 सितंबर से होगी. 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीना आ रहे हैं, जबकि 18 सितंबर को ओंकारेश्वर और 25 सितंबर को पीएम मोदी राजधानी भोपाल आ रहे हैं, जहां वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में शामिल होंगे.
 
पीएम मोदी के दौरों की शुरुआत बीना से हो रही है. पीएम मोदी 14 सितंबर को सागर जिले के बीना के आगासौद में बीना रिफाइनरी के विस्तारीकरण और पेट्रोकेमिकल परियाजना का शुभारंभ करेंगे. इसमें 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश और और हजारों व्यक्तियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा.

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण
पीएम मोदी का दूसरा मप्र दौरा 18 सितंबर को होगा. 18 सितंबर को पीएम मोदी खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसे स्टेच्यू ऑफ वरनेस नाम दिया गया है. ओंकार पर्वत के आधार पर आदि शंकराचार्य के बाल रूप की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है. प्रसिद्ध मूर्तिकार वासुदेव कामत ने 11 साल के शंकराचार्य की दुर्लभ प्रतिमा तैयार की है. इस आयोजन में चारों पीठों के शंकराचार्य और देशभर के संतों को आमंत्रित किया गया है.

25 को भोपाल आएंगे पीएम
सितंबर महीने में ही 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी भोपाल आएंगे. जंबूरी मैदान में आयोजित हो रहे बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में बीजेपी ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी संबोधित कर जीत का मंत्र देंगे.

ये भी पढ़ें:

MP News: आज इंदौर-उज्जैन के दौरे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget