एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: बुंदेलखंड में BJP को झटके पर झटका, अब इन नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. ये टिकट न मिलने से शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं. शुक्रवार को एक और नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश बीजेपी में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन कोई न कोई बड़ा नेता पार्टी से बगावत करता नजर आ रहा है. बीते दो दिन में पार्टी के आधा दर्जन से अधिक नेता इस्तीफा दे चुके हैं. विंध्य क्षेत्र की मैहर विधानसभा से विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) के इस्तीफा देने के बाद एक बार बीजेपी को बुंदेलखंड से बड़ा झटका लगा है. सागर (Sagar) जिले की नरयावली विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे अरविंद तोमर (Arvind Tomar) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

अरविंद तोमर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक रह चुके हैं.अरविंद तोमर ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि,"भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरी निरंतर उपेक्षा करने के कारण मैं सभी दायित्वों और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं." तोमर ने कहा कि पिछले तीन चुनाव से नरयावली विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहा हूं, लेकिन फिर भी पार्टी ने मुझे कभी कोई अवसर नहीं दिया. मेरा कार्यक्षेत्र नरयावली रहा है.''

टिकट न मिलने पर पार्टी को कर रहे बाय-बाय
दरअसल, सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अब तक 136 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.अब 230 विधानसभा की सीटों में से सिर्फ 94 पर उम्मीदवारों के नामों का फैसला होना बाकी है. संभावना है कि यह सूची भी जल्दी आ जाएगी. पार्टी से नाउम्मीद हो रहे दावेदार अब बाय-बाय कर रहे हैं. गुरुवार को सागर से पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे और 2018 में सुरखी विधानसभा से चुनाव लडे सुधीर यादव ने भी बीजेपी छोड़ दी थी. पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने तो खुले तौर पर हाईकमान को बहरा और अंधा तक कह डाला.

इन नेताओं ने भी छोड़ा बीजेपी का दामन
इसी तरह छतरपुर जिले के बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पासीराम पटेल बसपा का दामन थाम चुके हैं. इसी तरह यहां के करण सिंह लोधी ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. कुल मिलाकर बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए अपने ही मुसीबत बन रहे हैं. फिलहाल कांग्रेस में इस तरह की बगावत नहीं दिख रही है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवारों के अभी नाम तय नहीं हुए हैं. बुंदेलखंड की 26 सीटों के अधिकांश प्रमुख दावेदारों, जिसमें पांच मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, बृजेंद्र प्रताप सिंह और राहुल लोधी को टिकट दे दी है.कई हारी हुई सीटों पर भी पार्टी उम्मीदवार तय कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-  Ujjain: बाजार में खपा रहे थे 500-2000 के नकली नोट, उज्जैन पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget