एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सीएम शिवराज के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध, विक्रम मस्ताल ने कई नेताओं को पार्टी में कराया शामिल

MP Congress Candidate: सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं. एक सभा में उन्होंने कहा कि बीजेपी के वायदों और सीएम की घोषणाओं से दिल भर गया है.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पारंपरिक सीट बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है. उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विक्रम मस्ताल बुधनी इलाके सक्रिय हो गए हैं. मंगलवार (17 अक्टूबर) को बुधनी विधानसभा में कांग्रेस ने फिर सेंध लगाई है. इस दौरान फिल्म अभिनेता विक्रम मस्ताल के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. 

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वायदों और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं से अब सबका दिल भर गया है. इनकी घोषणाएं सिर्फ कागजों में ही सिमटकर रह गई है, यही कारण है कि अब जनता बीजेपी के साथ में नहीं रहना चाहती है. उन्होंने कहा, ''शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से 17 वर्षों से अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन चुनावी साल में उन्हें सबकी याद आ रही है. 

'ढ़हा दी जाएगी बीजेपी की लंका'
इससे पहले फिल्म अभिनेता विक्रम मस्ताल ने बुधनी विधानसभा की ग्राम पंचायत चकल्दी और लावापानी की महिला सरपंचों के साथ उनके प्रतिनिधियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. उन्होंने सदस्यता दिलाने के बाद उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर ग्राम पंचायत चकल्दी और लावापानी के सरपंचो ने वादा किया कि वे कांग्रेस पार्टी को जिताने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. इस दौरान विक्रम मस्ताल ने संबोधित करते हुए कहा यह तो अभी शुरुआत है और आने वाले समय में बीजेपी की इस लंका को पूरी तरह ढहा दिया जाएगा. 

इन्होंने ज्वाइन की कांग्रेस
ग्राम चकल्दी से सरपंच प्रतिनिधि मनोहर बारीवे, ग्राम लावापानी की सुमन बाई बकरियां, शैतान सिंह पटेल, रघुबीर पटेल, बलवीर सिंह पटेल और रफीक पठान को विक्रम मस्ताल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इसके अलावा हनीफ खान, विशाल विश्वकर्मा, कपिल चौहान, बनप सिंह पटेल, मुकेश मालवीय सहित अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: MP में नहीं आ सके साथ, 2024 में कैसे बनेगी बात? जानें क्यों I.N.D.I.A. सहयोगी सहमति बनाने में रहे विफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget