एक्सप्लोरर

MP Election 2023: BJP के उम्मीदवारों को कमलनाथ ने बताया 'नाउम्मीदवार', कहा- 'जबरन बनाए गए प्रत्याशी'

MP Assembly Election 2023: कमलनाथ ने कहा, 'चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का अनावश्यक दबाव देखकर बीजेपी में कई कद्दावर नेता तो निष्क्रिय होकर सामने से हटकर भागे-भागे फिर रहे हैं.'

Kamal Nath on BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में चुनावी बयार तेजी से बह रही है और इसी बीच दोनों प्रमुख पार्टियों का एक दूसरे पर जुबानी हमला भी कायम है. इसी क्रम में विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर लगातार हमलावर है. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट को लेकर तंज कसा है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी असमंजस में पड़ गई है. बीजेपी ने अब तक जिन कथित दिग्गजों को जबरन प्रत्याशी बनाया है, उन्हें उम्मीदवार नहीं बल्कि ‘नाउम्मीदवार’ कहना उचित होगा.'

कमलनाथ ने आगे लिखा, 'जन सत्ता को सौदा समझने वाली बीजेपी अब स्वयं परेशान हैं. पहले तो भाजपा ने जनमत का अपमान किया, अब एक-एक प्रत्याशी और एक-एक मत के लिए तरस रही है. जोड़-तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़-फोड़ से परेशान हैं.'

'बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा चरमराया'
मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ का कहना है, 'चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का अनावश्यक दबाव देखकर बीजेपी में कई कद्दावर नेता तो निष्क्रिय होकर सामने से हटकर भागे-भागे फिर रहे हैं. कई नेतागण नये रास्ते तलाश चुके हैं या कई नए रास्ते तलाश रहे हैं. आंतरिक असंतोष से भाजपा का संगठनात्मक ढांचा भी अब चरमराकर जर्जर हो गया है. मध्य प्रदेश में भाजपा 'भगदड़ जर्जर पार्टी' बन गयी है.'

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की 3 लिस्ट जारी की हैं लेकिन कांग्रेस की अभी तक एक भी सूची जारी नहीं हुई. 29 सितंबर को दिल्ली में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी. इस दौरान पार्टी ने मध्य प्रदेश में उन 66 सीटों पर विचार किया, जिनपर लगातार हार ही मिली है. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि 5 अक्टूबर के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: सांसद विवेक तंखा नहीं लड़ेंगे मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव, बताई ये खास वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget