एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 18 बार हार के बाद फिर भरा नामांकन पत्र, इस बार भी चुनावी मैदान में 'इंदौरी धरतीपकड़'

MP Elections 2023: इंदौर में एक निर्दलीय प्रत्याशी ऐसा भी है जो हर चुनाव लड़ता है और चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड भी बना चुका है. 63 वर्षीय परमानंद तोलानी रीयल एस्टेट कारोबारी हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में अगले महीने के 17 तारीख को विधानसभा चुनाव होने है. इसमें सभी राजनीतिक पार्टी अपनी लगभग उम्मीदवारों को मैदान में उतर चुकी है. वहीं  निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना किस्मत आजमाने में पीछे नहीं है. 63 वर्षीय रीयल एस्टेट कारोबारी परमानंद तोलानी ने आगामी विधानसभा चुनावों चुनावों के लिए फिर से पर्चा भर दिया है. 

गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार की दो पीढ़ियों से लगातार चुनावी लड़ने की अनूठी परंपरा के कारण इस कारोबारी ने इस बार भी नामांकन दाखिल किया है. इस परिवार ने एक बार भी चुनावी जीत का स्वाद नहीं चखा है और हर बार के चुनावों में इस परिवार के सदस्यों की जमानत जब्त हुई है. हालांकि हौसले अब भी बुलंद हैं और इरादे मजबूत हैं. 

हर चुनाव में बनते है प्रत्याशी
चुनाव लड़ने वाले नेता तो आपने कई देखे होंगे जो चुनाव लड़ते हैं और हार जाते हैं, लेकिन एक या दो बार से ज्यादा चुनाव नहीं लड़ते, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है इंदौर में एक निर्दलीय प्रत्याशी ऐसा भी है जो हर चुनाव लड़ता है और चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड भी बना चुका है. इतना ही नहीं पिछले 17 बार से यह प्रत्याशी लोकसभा विधानसभा और नगर निकाय के चुनाव लड़ता आ रहा है और हर चुनाव में इसे हर भी मिल रही है.है  एक बार इनकी पत्नी ने भी चुनाव लड़ा है,  जहां उन्हें भी हार का सामला करना पड़ां है. लेकिन फिर भी हौसला ऐसा है जो उसकी कोशिश को निरंतर बनाए रखना है. तो आईए जानें कि आखिर इंदौर में कौन है ऐसा आदमी जो हर चुनाव लड़ता है और हार जाता है और जिसने एक विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया है. 

17 बार चुनाव हार चुके है परमानंद तोलानी
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल करने का सिलसिला लगातार जारी है. इंदौर में नामांकन दाखिल करने के दुसरे दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे, इनमे से अधिकांश लोग निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले है.  इंदौर में 17 बार चुनाव हार चुके परमानंद तोलानी ने भी सोमवार (23 अक्टूबर) को अपना नामांकन दाखिल किया. प्रशासनिक अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच के बाद फार्म जमा कर लिया है बता दें कि परमानंद तोलानी ने इंदौर में विधानसभा क्रमांक-4 से नामांकन दाखिल किया है. 

बीजेपी और कांग्रेस ने इस उम्मीदवार को उतारा है यहां से 
ये सीट इंदौर की अयोध्या कही जाती है. यहा से बीजेपी ने मालिनी गौड़ और कांग्रेस ने राजा मांधवानी को चुनाव मैदान में उतारा है. परमानंद तोलानी अब तक इंदौर से 8 लोकसभा,7 विधानसभा और 2 बार महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं. परमानंद तोलानी को उम्मीद है की एक बार वे चुनाव जरूर जीतेंगे. अब देखना होगा की इंदौर की अयोध्या कहलाने वाली विधानसभा 4 की ये सीट के मतदाता किस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताते है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: केजरीवाल की पार्टी ने खेला बड़ा दांव, चुनावी रण में उतारा अपना सबसे मजबूत चेहरा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget