एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'शिवराज सिंह चौहान घबराए हुए हैं क्योंकि उनका टिकट...', दिग्विजय सिंह का मुख्यमंत्री पर निशाना

MP Elections 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री और सांसदों को टिकट दिया गया है, जबकि इसमें शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल नहीं. इसी को लेकर दिग्जिवय सिंह ने उनपर निशाना साधा है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी की लिस्ट के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका टिकट अभी फाइनल नहीं हुआ है, जिसकी वजह से वे बौखलाए हुए हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर में पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि बीजेपी ने चुनावी मैदान में केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उतारा है. शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इससे कांग्रेस बौखलाई हुई है. वहीं इसका जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, "बौखलाहट तो शिवराज सिंह चौहान में है क्योंकि अभी तक उनके टिकट का एलान नहीं हुआ है जबकि दूसरों का हो गया है."

बीजेपी की दूसरे लिस्ट में कद्दावर नेताओं को टिकट
बता दें, बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को 39 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट देने का एलान किया गया है. जिनमें केंद्र सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरो को बीजेपी ने दिमनी सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है, तो वहीं फग्गान सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट से और प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से उम्मीदवार बनाया है. 

कांग्रेस की लिस्ट पर सबकी निगाहें
उधर, बीजेपी की लिस्ट के बाद अब सबकी निगाहें कांग्रेस की लिस्ट पर हैं. कांग्रेस ने यहां अभी पहली लिस्ट भी जारी नहीं की है. वहीं दलबदलू प्रत्याशियों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस का टिकट टिकाऊ माल को मिलेगा, इस बार बिकाऊ माल को कोई मौका नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें

MP Elections 2023: एमपी चुनाव में उम्मीदवारों की लिस्ट पर कमलनाथ का तंज, बीजेपी ने मीम के जरिए किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget