एक्सप्लोरर

MP Election 2023: ऑडियो वायरल होने के बाद बुरे फंसे बीजेपी प्रत्याशी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP Assembly Election: कांग्रेस प्रत्याशी संजय उइके ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रत्याशी और समर्थकों ने जाति विशेष के व्यक्ति से मारपीट भी की. पुलिस ने नेताम के अलावा 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. शुक्रवार को मतदान के दौरान बालाघाट जिले में बैहर सीट से बीजेपी उम्मीदवार भगत सिंह नेताम पर मुकदमा दर्ज हुआ है. बीजेपी प्रत्याशी पर कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. भगत सिंह नेताम का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिरसा पुलिस ने नेताम समेत 10 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि कांग्रेस नेता उमेश मेश्राम के घर पर गाली-गलौज की गई.

वोटिंग के दौरान बीजेपी प्रत्याशी पर मामला हुआ दर्ज

वायरल ऑडियो में बीजेपी प्रत्याशी भगत नेताम को धमकी देते हुए सुना जा सकता है. उमेश मेश्राम को सफेद कपड़ा तैयार रखने की बात भी कही जा रही है. कांग्रेस प्रत्याशी संजय उइके ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रत्याशी और समर्थकों ने जाति विशेष के व्यक्ति से मारपीट भी की. पुलिस ने नेताम के अलावा सब्बू जायसवाल, महेश वरलानी, मनीष अग्रवाल, गोलू यादव, ताम्रध्वज, डहरवाल, हिरऊ पंचतिलक, घनश्याम मानेश्वर, शीतल सादेश्वर, लक्ष्मण मरकाम और बिसेन धुर्वे पर धारा 507 का मामला दर्ज किया है.

कांग्रेस कार्यकर्ता को धमकी देने का ऑडियो वायरल 

बीजेपी प्रत्याशी भगत नेताम ने ऑडियो की बात से इंकार नहीं किया है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संजय उइके पर समर्थकों के साथ हमले करने आने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. अतिरिक्त टिप्पणी करने से पुलिस ने इंकार कर दिया. बता दें बालाघाट जिले में मतदान का नया रिकॉर्ड बना है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक 85.23 प्रतिशत वोटिंग हुई है. आंकड़ों के मुताबिक बैहर में 84.81 फीसद, लांजी में 84.50 फीसद, परसवाड़ा में 86.37 फीसद, बालाघाट में 83.84 फीसद, वारासिवनी में 85.33 फीसद और कटंगी में 86.83 फीसद मतदान दर्ज किया गया. वोटिंग के बाद अब प्रत्याशियों की नजर 3 दिसंबर को आनेवाले नतीजों पर है. 

MP Election 2023: ‘छाप छोड़ने’ की छटपटाहट में अपना ही नुकसान! क्या एमपी में सपा-बसपा बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का 'खेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget