एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी कार्यसमिति की बैठक लेंगे अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर बोले- पहली लिस्ट आने के बाद कोई नाराजगी नहीं

MP Elections 2023: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 2018 के चुनावों में हारी हुई 39 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पार्टी का कहना है कि इस लिस्ट के बाद कोई नेता नाराज नहीं है.

MP Assembly Election 2023: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. वहीं केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी द्वारा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद कोई नाराजगी नहीं है.

यह पूछे जाने पर कि क्या जो लोग चूक गए हैं, उनमें नाराजगी है इस पर तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक 'कार्यकर्ता-आधारित पार्टी' है जहां उम्मीदवारों को 'उचित प्रक्रिया' के अनुसार चुना जाता है. बीजेपी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में 2018 के चुनावों में हारी हुई 39 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज
तोमर ने कहा कि रविवार को ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. इसमें राज्य भर से पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों के तहत 230 विधानसभा क्षेत्रों में से 200 में कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किए गए हैं.

'कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं'
तोमर ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर 'चार्जशीट' जारी करने के कांग्रेस के कदम को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए वह झूठे प्रचार के आधार पर चुनाव लड़ना चाहती है. केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकारें लोक कल्याण के अद्भुत कार्य कर रही हैं.'

कांग्रेस ने जारी की 'घोटाला शीट'
वहीं कांग्रेस ने शुक्रवार को एक घोटाला शीट जारी की जिसमें पिछले 18 वर्षों में प्रदेश में बीजेपी सरकार के तहत कथित तौर पर हुए घोटालों की सूची दी गई है. रविवार को भोपाल में एक समारोह में शाह द्वारा चौहान सरकार की प्रदर्शन रिपोर्ट जारी करने का संदर्भ देते हुए तोमर ने कहा, 'हम अपनी रिपोर्ट जनता के सामने रखने जा रहे हैं.'

ये भी पढ़ें

MP Elections 2023: राजेश सोनकर का दावा, सज्जन वर्मा को देंगे 25 हजार वोट से पटखनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget