एक्सप्लोरर

MP News: चुनाव से पहले बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, राहत इंदौरी की पत्नी अंजुम रहबर समेत इन नेताओं ने थामा दामन

MP Politics: मध्य प्रदेश विधान चुनावों के नजदीक आते ही प्रदेश के सियासत में उठा पटक तेज हो गई. भोपाल में मशहूर शायर अंजुम रहबर ने पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

Anjum Rahbar Joined Congress: देश की मशहूर शायर अंजुम रहबर ने रविवार (6 अगस्त) को कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर शायरा अंजुम रहबर ने कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के दो मंत्रियों के इलाकों में सेंधमारी करने में सफलता हासिल की है. दतिया और सागर से नाता रखने वाले दोनों ही मंत्रियों के इलाके के बीजेपी नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के बीजेपी नेता अवधेश नायक और सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के क्षेत्र से नाता रखने वाले बीजेपी नेता राजकुमार धनौरा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं की अपने-अपने क्षेत्र के मंत्रियों से बीते कई वर्षो से सियासी अदावत चली आ रही है.

अवधेश नायक को पार्टी से टिकट नहीं मिला
दतिया के अवधेश नायक तो नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ उमा भारती की जनशक्ति पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं, मगर उनके खाते में हारी आई थी. बीते दो चुनाव से अवधेश नायक को पार्टी से टिकट नहीं मिला, क्योंकि नरोत्तम मिश्रा यहां से चुनाव जीते हैं. हां पार्टी ने उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष जरूर बनाया था.

अब धनोरा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है
इसी तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजकुमार धनौरा का राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है और धनौरा ने खुले तौर पर मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए, उसके बाद धनौरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. अब धनोरा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. राजनीतिक तौर पर इन दो नेताओं के दल-बदल को काफी अहम माना जा रहा है. इसकी वजह है क्योंकि दोनों नेताओं का अपना प्रभाव है.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: मालवा और निमाड़ के बाद अब महाकौशल पर अमित शाह की नजर, जल्द जबलपुर आएंगे अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget