एक्सप्लोरर

MP Election 2023: अमित शाह 22 अक्टूबर को रीवा पहुंचेंगे, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा, विंध्य क्षेत्र पर फोकस

MP Election News: बीजेपी ने पिछले चुनाव में विंध्य इलाके में जीत का झंडा गाड़ा था. पार्टी ने विंध्य की 30 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की थी. अब एक बार फिर पार्टी ने फिर से विंध्य पर फोकस किया है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 22 अक्टूबर को रीवा (Rewa) पहुंच रहे हैं. गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में होने वाली रीवा की बैठक में मुख्य रूप से विंध्य क्षेत्र को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में चुनाव के प्रचार और जीत का एजेंडा सेट होगा. वैसे, पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के चेहरे पर मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है.

पिछले चुनाव में बीजेपी (BJP) ने विंध्य इलाके में जीत का झंडा गाड़ा था. पार्टी ने विंध्य की 30 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की थी. अब इसी प्रदर्शन को दोहराने के हिसाब से पार्टी ने फिर से एक बार विंध्य पर फोकस किया है. विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 22 अक्टूबर को रीवा में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma),चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), चुनाव प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव सहित अन्य नेता शामिल होंगे.

विंध्य क्षेत्र को लेकर होगी चर्चा
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विंध्य क्षेत्र को लेकर चर्चा होगी, जहां पार्टी के कई बड़े नेता नाराज चल रहे हैं. इसके साथ ही पूरे प्रदेश की चुनाव रणनीति को भी इस बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा. माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे कि कैसे विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे करते हुए उम्मीदवार अपना प्रचार अभियान चलाएं? दरअसल, सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी के लिए विंध्य क्षेत्र में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन जरूरी है. 

 इसी वजह से पार्टी ने अपनी इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए रीवा का चयन किया है. हाल ही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण भी बदले हैं, लेकिन अभय मिश्रा के दो महीने के भीतर ही पार्टी छोड़कर एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामने से थोड़ी चिंता भी बढ़ी है.

MP Assembly Elections 2023: उज्जैन दक्षिण सीट पर कांग्रेस ने पूर्व पार्षद को मैदान में उतारा, जानिए यहां का जातिगत समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget