एक्सप्लोरर

MP Bypoll: एमपी उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, कलेक्टर-एसपी ने लोगों से की ये अपील

MP Bypoll 2024: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर श्योपुर-सीहोर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. मतदान शांतिपूर्वक हो, इसलिए पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है.

MP By-Election 2024:  मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सीहोर और श्योपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. शांति से मतदान हो इसके लिए पुलिस फोर्स लगातार फ्लैग मार्च निकाल रहा है तो जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी दोनों ही विधानसभा सीटों पर भ्रमण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. इसी कड़ी में आज मंगलवार को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में सीहोर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण किया. साथ ही मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में वोट रूपी आहुति देने की अपील की है.

सीहोर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के साथ ही पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बुधनी उप निर्वाचन के तहत शाहगंज, बनेटा, डोबी सहित अनेक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

मतदान केंद्रों पर क्या-क्या होंगी व्यवस्थाएं?

कलेक्टर सिंह ने मतदान केंद्रों पर मतदान करने आने वाले मतदाताओं के लिए पेयजल के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने मतदान केंद्रों में पेयजल, बिजली, पंखा, फर्जीचर और दिव्यांगों के लिए रैम्पए मतदान केंद्र तक पहुंच मार्ग, शौचालय, साफ सफाई तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

एसपी ने दिए गश्त के निर्देश

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए और प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा. मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह और एसपी शुक्ला ने शाहगंज के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला एवं डोबी के शासकीय स्कूल में संचालित हो रही कक्षाओं का भी निरीक्षण किया. साथ ही छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की.

लोकतंत्र को बनाना है मजबूत

मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा एसपी शुक्ला ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट बहुमूल्य है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने मतदाताओं से 13 नवंबर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत और समृद्ध बनाने की अपील की है.

यह भी पढें:एमपी के जबलपुर में मक्ख्यिों ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, मुर्गा-दारू पार्टी के बाद भतीजे ने की थी चाचा की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget